फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankit Murder: हत्या कर आरी से शव के किए चार टुकड़े, खतौली में धड़; मसूरी में सिर-हाथ व पैर फेंके, फिल्म देख...

Thu, 15 Dec 2022 08:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 11
Ankit Murder Case - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मोदीनगर में राधा एंक्लेव में किराये पर रहने वाले पीएचडी के छात्र अंकित खोखर (35) की उसके मकान मालिक उमेश शर्मा ने एक करोड़ के लिए हत्या कर दी और आरी से शव के चार टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंक दिए। दो टुकड़े गंगनहर और एक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका गया। धड़ खतौली में फेंका। पुलिस उमेश और उसके दोस्त प्रवेश को हिरासत में लेकर बुधवार को वारदात के खुलासे का दावा किया। छह अक्तूबर से लापता बताए गए अंकित के शव के टुकड़े अभी नहीं मिले हैं। 

मसूरी में अंकित के सिर-हाथ, पैर फेंके, खतौली में धड़
मोदीनगर में पीएचडी के छात्र अंकित की हत्या के बाद उमेश शर्मा ने उसके शव के आरी से चार टुकड़े किए थे। हाथ, पैर, सिर और धड़ को अलग-अलग कर दिया था। उसने डासना के पास मसूरी गंगनहर में हाथ और पैर फेंके। इसी के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सिर फेंका। इससे पहले खतौली में धड़ फेंककर आया। पुलिस का दावा है कि उसने पूछताछ में हत्या के पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तार से बता दिया है। इसके बाद ही उसे गिरफ्तार किया गया।
 
विज्ञापन

2 of 11
मसूरी गंगनहर में फेंके गए अंकित के शव के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में बताया कि उसने पहले से तय कर रखा था कि छह अक्तूबर को ही साजिश को अंजाम देगा। वह सामान्य बातचीत के बाद बहाने से अंकित के पास गया। वह उस समय बैठा था। उससे पूछा कि तुमने अपनी शादी के बारे में क्या सोचा है, तुम कहो तो तुम्हारे लिए लड़की ढूंढें। 

 
विज्ञापन

3 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इसी बातचीत के दौरान वह उसके पीछे की तरफ गया और तेजी से गला दबा दिया। अंकित थोड़ी देर तड़पा और फिर उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उमेश अपने घर में गया और आरी लेकर आया। आरी से ही शव के चार टुकड़े किए। 

 

4 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि उसने यू-ट्यूब पर एक फिल्म ने देखा था कि अगर हत्या के बाद किसी का शव बरामद न हो तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती है। पुलिस ने उमेश से हुई पूछताछ के हवाले से बताया कि वह छह अक्तूबर को ही बाजार से आरी और सफेद पन्नी खरीदकर लाया था। 

 
विज्ञापन

5 of 11
मसूरी गंगनहर, जहां शव के कुछ टुकड़े फेंके गए। - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद पहले उसकी गर्दन काटकर अलग की। शरीर से पूरा खून निकल जाने के बाद तीन और टुकड़े किए। इसके बाद सफेद पन्नी में चारों टुकड़े पैक किए। फिर पूरा कमरा साफ किया। इसके बाद टुकड़े उसने कार में रख दिए। वह दोस्त से कार मांगकर लाया था। दोस्त एक लैब में काम करता है।

 
विज्ञापन

6 of 11
इसी मकान में किराये पर रहता था अंकित - फोटो : अमर उजाला
वह छह अक्तूबर को ही कार लेकर निकल गया। पहले खतौली पहुंचा। वहां गंगनहर में एक टुकड़ा फेंक दिया। वहां से मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे से होता हुआ डासना के पास मसूरी पहुंचा। यहां दो टुकड़े गंगनहर में फेंके। 

 
विज्ञापन

7 of 11
अंकित खोखर के दोस्त - फोटो : अमर उजाला
चौथा टुकड़ा उसने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर फेंका। इसके बाद वह मोदीनगर अपने घर चला गया। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती शव के टुकड़े बरामद करने की है। पुलिस उसे लेकर घूम रही है।

 

8 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पत्नी और दोस्त के शामिल होने का शक
उसने बताया है कि यह काम उसने अकेले किया। हालांकि, पुलिस को इस पर यकीन नहीं है। पुलिस का मानना है कि इसमें उसकी पत्नी और दोस्त भी साथ रहे होंगे। शव के टुकड़े बरामद होने के बाद उससे फिर से पूछताछ होगी। पत्नी और दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में ले रखा है। 

 

9 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
वे अभी जुबां नहीं खोल रहे हैं। सभी एक ही बात कह रहे हैं कि उन्हें कुछ नहीं मालूम है। पुलिस ने इन दोनों के अलावा चार और लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फिर सभी का आमना-सामना कराया जाएगा।
 

10 of 11
आरोपी उमेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
जिसे जीजा कहता था, उसने ही ली जान
अंकित उमेश को जीजा कहता था। वह उसकी पत्नी को बहन मानता था। प्रदीप के साथ पहले भी घर आ चुका था। उसने पिछली रक्षाबंधन को उमेश की पत्नी से राखी भी बंधवाई थी।
विज्ञापन

11 of 11
मृतक अंकित खोखर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रदीप को वह भाई की तरह मानता था। उसे यह पता ही नहीं चला कि जिन लोगों पर सबसे ज्यादा भरोसा कर रहा है, वे ही उसकी जान के दुश्मन बनेंगे। उमेश की पत्नी अंकित से कहती थी कि तुम मेरे बहुत ही प्यारे भाई हो। उसने कई बार अंकित को खाना बनाकर भी दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें