फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद चौकी में धमाका: आतंकियों ने किया खास वीपीएन का इस्तेमाल; सुरक्षा एजेंसियों को न मिल सका आईपी एड्रेस

Tue, 10 Nov 2026 09:10 AM IST
Sharukh Khan पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात हुए धमाके की जांच अब पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है। एनआईए की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के लिए कार्य कर रहा है। शुक्रवार रात वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाका हुआ था।
विज्ञापन
1 of 15
Ghaziabad Police Chowki Blast - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में 6 नवंबर को हुए धमाके की जिम्मेदारी लेने वाले ई-मेल में ऐसे वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) का इस्तेमाल किया गया है, जिसका सुरक्षा एजेंसियों को अब तक आईपी एड्रेस नहीं मिला है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि ये बहुत की खास तरीके का वीपीएन है। इस वीपीएन में 40 आईपी एड्रेस एक साथ आते हैं। जांच एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली है और न ही विस्फोटक का पता लगा है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 15
घटना के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को धमाके की जांच को आगे बढ़ाने के लिए खास क्लू नहीं मिले हैं। दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियां पाकिस्तान में बैठे आतंकी शहजाद भट्टी को लेकर जांच कर रही हैं। भट्टी के निशाने पर हमेशा पुलिस फोर्स रही है। भारत सरकार ने शहजाद भट्टी को हाल में आतंकी घोषित किया था।
 
विज्ञापन

3 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंचे पुलिस कमिश्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हालांकि किसी ई-मेल में वीपीएन का इस्तेमाल करने पर आईपी एड्रेस सही नहीं आता है। वीपीएन का इस्तेमाल करने पर किसी भी दूसरे देश का आईपी एड्रेस डाल दिया जाता है। 

4 of 15
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
देश की सुरक्षा एजेंसियां, साइबर सेल और जांच एजेंसियां डिजिटल ट्रेल और वीपीएन के इस्तेमाल की गहनता से तफ्तीश कर रही हैं।
विज्ञापन

5 of 15
वसुंधरा पुलिस चौकी - फोटो : संवाद
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि धमाके के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजी 2 नाम के एक अकाउंट से वीडियो पोस्ट कर तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान नामक संगठन ने जिम्मेदारी ली थी। हालांकि, यह अकाउंट बाद में डिलीट कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुरक्षा एजेंसियां डिजिटल फुटप्रिंट्स को खंगालकर उस ओरिजिनल सोर्स तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिम्मेदारी लेने वाला ये संगठन पहली बार सामने आया है। इससे पहले इस संगठन का कोई भूमिका या इतिहास सामने नहीं है।
विज्ञापन

7 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरोह ने पंजाब में भी पुलिसकर्मियों और पुलिस स्टेशनों पर किए हैं ग्रेनेड हमले
शहजाद भट्टी पाकिस्तान में बैठा कुख्यात गैंगस्टर और आतंकवादी है। वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों का संचालन कर रहा है। हाल में दिल्ली पुलिस ने उसके 80 से ज्यादा गुर्गे गिरफ्तार किए। सभी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्हें पुलिस फोर्स, दिल्ली पुलिस, पुलिस स्टेशन व चेकिंग पाइंट पर पुलिसकर्मियों पर आतंकी हमले करने के आदेश मिले थे।

8 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस गिरोह ने पंजाब में भी पुलिसकर्मियों व पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमले किए हैं। गाजियाबाद में भी पुलिस चौकी पर हमला हुआ है, ऐसे में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारियों का कहना है कि हमले के इस तरीके को देखते हुए शहजाद भट्टी को लेकर जांच की जा रही है।

9 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहजाद के लिए काम करता है तहरीक-उल-मुजाहिदीन संगठन
गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात हुए धमाके की जांच अब पाकिस्तान से जुड़े आतंकी नेटवर्क तक पहुंचती दिखाई दे रही है। एनआईए की शुरुआती जांच में सामने आया है कि धमाके की जिम्मेदारी लेने वाला संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के लिए कार्य कर रहा है।

 

10 of 15
पुलिस चौकी में धमाके के बाद जांच के लिए पहुंची टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह भी सामने आया है कि वर्ष 2023 के अंत में बनाए गए इस संगठन में कश्मीर के कुछ युवाओं को गुमराह कर भर्ती किया गया है। इस मामले में आईएसआई की फंडिंग का एंगल भी सामने आ रहा है। एनआईए की जांच में धमाके में पोटेशियम क्लोरेट के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है। 

11 of 15
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि धमाके को अंजाम देने के लिए स्थानीय स्तर पर किन लोगों की मदद ली गई और इसके पीछे कौन-कौन सक्रिय रहे। वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद एनआईए के साथ आईबी, यूपी एटीएस, एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीमें अलग-अलग पहलुओं पर साक्ष्य जुटा रही हैं।

12 of 15
वसुंधरा पुलिस चौकी पर घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद
कौशांबी में पकड़े गए संदिग्ध जासूसों से मिली थी शहजाद की जानकारी
इसी वर्ष कौशांबी थाना क्षेत्र में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में 25 लोगों की गिरफ्तारी के बाद शहजाद भट्टी का नाम भी सामने आया था। शहजाद अपने नेटवर्क की मदद से रेलवे स्टेशनों समेत संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाकर गतिविधियों की जानकारी जुटाकर पाकिस्तान तक पहुंचाता था। शहजाद के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में पहले भी मुकदमा दर्ज हुआ था। भाजपा नेत्री और अधिवक्ता नाजिया इलाही खान ने शहजाद के खिलाफ शिकायत दी थी, उसमें उन्हें सिर तन से जुदा करने की धमकी दी गई थी। ऐसे में वसुंधरा चौकी पर धमाके के बाद पुराने मुकदमे, जासूसी गिरोह और संदिग्ध स्थानीय संपर्कों को जोड़कर जांच की जा रही है।
 

13 of 15
जानकारी देते पुलिस कमिश्नर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीराम सेतु पर लगे सीसीटीवी खराब, ट्रैफिक पुलिस के कैमरों से ली जा रही फुटेज
वसुंधरा चौकी धमाके की जांच में एजेंसियों को सीसीटीवी फुटेज जुटाने में परेशानी हो रही है। श्रीराम सेतु पर लगे नगर निगम के कैमरे खराब होने के कारण उनसे फुटेज नहीं मिल पा रही है। ऐसे में एजेंसियां ट्रैफिक पुलिस के कैमरों की मदद से घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों खंगाल रही हैं। संदिग्धों की आवाजाही और घटना से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं। फिलहाल जांच का सबसे अहम पहलू धमाके में इस्तेमाल सामग्री, घटना को अंजाम देने वाले लोगों और उनके पाकिस्तान स्थित संपर्कों की पुष्टि करना है। एजेंसियां तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य उपलब्ध इनपुट के आधार पर कड़ी जोड़ने में लगी हैं।

 

14 of 15
ghaziabad blast - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गाजियाबाद पुलिस, राज्य एजेंसी समेत केंद्रीय एजेंसी इस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं। पाकिस्तान कनेक्शन भी जोड़कर देखा जा रहा है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। - राज करन नय्यर, अपर आयुक्त गाजियाबाद

विज्ञापन

15 of 15
वसुंधरा चौकी के अंदर जोरदार धमाका - फोटो : अमर उजाला
घटनाक्रम
  • शुक्रवार रात वसुंधरा पुलिस चौकी में हुआ था धमाका, दीवारों में आईं दरारें
  • एनआईए, आईबी, यूपी एटीएस, एसटीएफ समेत कई एजेंसियां जांच में जुटीं
  • कौशांबी में 25 आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान सामने आया था शहजाद भट्टी का नाम
  • इंदिरापुरम थाने में भी पहले दर्ज हो चुका है शहजाद भट्टी के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें