फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: हंसते खेलते परिवार को आग ने कर दिया तबाह, सोते हुए आई पांच भाई-बहन और महिला को मौत

Mon, 30 Dec 2019 12:49 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
1 of 5
आग से पांच बच्चों समेत छह की मौत - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद जिले के लोनी के बॉर्डर थाना इलाके में सोमवार सुबह आग के तांडव से हाहाकार मच गया। एक मकान में अचानक लगी आग ने पल भर में दो परिवारों को तबाह कर दिया। मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक लगी आग में दो परिवार के छह लोगों की मौत हो गई ।

 
विज्ञापन

2 of 5
इसी घर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम पसर गया है। मरने वाले छह लोगों में से पांच मासूम बच्चे थे। इसकी खबर मिलते ही पूरा गांव फफक कर रो पड़ा। मृतकों में युसूफ अली की पत्नी परवीन 40 वर्ष, फातमा 12 वर्ष, साहिमा 10 वर्ष, रतिया 8 वर्ष, अब्दुल अजीम 8 वर्ष, अब्दुल अहद 5 वर्ष शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
loni fire - फोटो : अमर उजाला
दोनों ही परिवारों के मुखिया आसिफ और राशिद हैं, जो मूल रूप से मेरठ के जानी के रहने वाले हैं। राशिद बड़े और आसिफ छोटा भाई है। दोनों का परिवार मकान में एक साथ ही रहता था। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। 

4 of 5
loni fire - फोटो : अमर उजाला
राशिद के दो लड़के अब्दुल अजीम और अब्दुल अहद की सोमवार को परीक्षा थी, छोटा भाई आसिफ, राशिद के दोनों लड़के भाई युसूफ की पत्नी परवीन और तीन लड़कियों को लेकर रविवार को घर आए थे। पांचों को घर छोड़कर वह वापस मेरठ रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
loni fire - फोटो : अमर उजाला
सुबह परीक्षा के लिए जाने को पड़ोसियों ने उठाने की कोशिश की तो उनके घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलकर किसी तरह पड़ोसी अंदर गए तो उनके होश उड़ गए। उन्हें पता चला कि रात में सभी पांच बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, आग लगने के बाद उनके झुलसे हुए शव वहीं पड़े थे। कमरे में रखी एलसीडी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में धमाके के साथ आग लगी और कुछ ही देर में परिवार के छह लोग उसकी चपेट में आ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें