फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापा के ऐक्सीडेंट की खबर लाने वाले से बच्ची ने पूछा ये सवाल, उलटे पांव भागा बदमाश

Wed, 02 May 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 4
children
कई बार माता-पिता द्वारा बरती गईं छोटी-छोटी सावधानियां बच्चों पर आने वाले बड़े खतरे को टाल देती हैं। बात दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम के पार्श्वनाथ मजिस्टिक सोसायटी में एक ऐसा ही हादसा होते-होते रह गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
society
बता दें कि 11 साल की लड़की पार्क में टहल रही थी। अचानक उसके पास एक आदमी आया और बोला- तुम्हारे पापा का ऐक्सिडेंट हो गया है। उन्होंने तुमको बुलाया है। बच्ची ने जो जवाब दिया वो सुनते ही वो तुरंत मौके से भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन

3 of 4
society
बच्ची ने जवाब में कहा- मेरे पापा का कोड बताओ। मालूम हो कि बच्ची को ये कोड वाली बात उसके पापा ने ही सिखाई थी। अक्सर ऐसा होता है कि कोई भी बच्चों के पास आकर कहता है कि चलो तुम्हारे घरवाले तुमको बुला रहे हैं और बच्चे उसकी बातों में आकर बिना कुछ पूछे उसके साथ चले जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
इसलिए पार्श्वनाथ मजिस्टिक सोसायटी के सभी पैरेंट्स ने मिल-बैठकर होमवर्क किया है। फिर उन्होंने अपने बच्चों के साथ एक कोड तय किया जो केवल पैरेंट्स और उनके बच्चे को ही मालूम होता है। पैरेंट्स ने बच्चों से कहा- कोई भी हमारा नाम लेकर तुम को बुलाने आए तो उससे कोड पूछना। वो कोड बता दे, मतलब हमने भेजा ह। अगर न बता पाए, मतलब गलत आदमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें