फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के बाद अब गाजियाबाद में 'बुराड़ी' जैसा कांड, बिस्तर पर मिले 5 शव, 5 अनसुलझे सवाल

Fri, 05 Jul 2019 04:09 PM IST
शाहरुख खान न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 6
Ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में एक साल पहले बुराड़ी में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत से पूरा देश दहल गया था, ठीक एक साल बाद अब गाजियाबाद में वैसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। गाजियाबाद के मसूरी में शुक्रवार सुबह जब एक घर में एक ही परिवार के पांच शव बरामद हुए तो हर कोई हैरान रह गया। मरने वाली में पति-पत्नी और तीन बच्चियां शामिल हैं। पांचों का कत्ल हुआ या सुसाइड का मामला है, ये तो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा, लेकिन वारदात स्थल पर छानबीन के दौरान कुछ सवाल जरूर सामने आ रहे हैं, पुलिस को उनका जवाब ढूंढना ही होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मर्डर या सुसाइड
शुरुआती जांच से ये पता चल रहा है कि पति ने ही पत्नी और तीन बच्चियों का कत्ल का खुद आत्महत्या कर ली। सवाल ये है कि पत्नी एम्स में स्टाफ नर्स थी और पति खुद बेरोजगार था, तो ऐसे में खुद वो इतना खौफनाक कदम उठाने कैसे मजबूर हो सकता है। पुलिस इस केस से जुड़े हर बिंदू पर गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
मुंह पर काली टेप कैसे?
परिवार में प्रदीप और उसकी पत्नी संगीता के साथ तीन बेटियां, एक बहन और माता-पिता रहते थे। घर में पति-पत्नी का झगड़ा होना आम बात थी। 42 वर्षीय प्रदीप और उसकी पत्नी व तीनों बच्चे गुरुवार की रात को अपने कमरे में सोए थे। सुबह जब बुजुर्ग माता-पिता और बहन ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उन्हें अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखा तो अंदर बिस्तर पर प्रदीप उसकी पत्नी और तीनों बच्चियों के शव पड़े थे। सबके मुंह पर काली टेप लगी थी। सवाल ये है कि अगर पति प्रदीप ने ही सभी का कत्ल किया है तो उसके मुंह पर काली टेप किसने लगाई? 

4 of 6
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हथौड़े से दी मौत तो आवाज क्यों नहीं?
बिस्तर के पास खून से सना हथौड़ा भी बरामद हुआ। सवाल ये है कि अगर प्रदीप ने हथौड़ा मारकर सबको मौत की नींद सुलाया तो कमरे के बाहर पता क्यों नहीं चला? शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रदीप ने सभी को पहले जहर दिया। जब वे बेसुध हुए तो उन्हें मौत के घाट उतारा। पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया था। प्रदीप की पत्नी संगीता अंतिम समय तक जिंदा थी। इसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दे दी गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
घर में मौजूद परिजन - फोटो : अमर उजाला
एक सवाल ये भी..
पुलिस प्रदीप के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद करने का दावा कर रही है। गाजियाबाद के एसएसपी ने भी इस बात की पुष्टि की है कि पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। सुसाइड नोट से पता चलता है कि प्रदीप पर उसकी पत्नी शक करती थी, लेकिन इस शक के आधार पर वह इतना खतरनाक कदम उठा लेगा, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जमा परिजन और अन्य - फोटो : एएनआई
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
परिवार के सभी सदस्यों के शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या है। क्या सच में सभी को जहर देकर मारा गया या उनकी मौत हथौड़े की चोट से हुई है। मुंह पर काली टेप चढ़ाकर सांस रोकने से भी दम घुटने वाली वजह भी सामने आ सकती है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इन सवालों का जवाब मिल पाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें