फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम 'जन्नत' काम 'गंदा': प्रभावशाली लोगों के शह पर चल रहा देह व्यापार, दो से पांच हजार था रेट

Mon, 07 Oct 2019 09:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के नीतिखंड स्थित राजहंस प्लाजा में चल रहे तीन स्पा सेंटरों में एसडीएम और पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक स्पा सेंटर संचालिका समेत 10 युवतियों और नौ युवकों को गिरफ्तार किया। जबकि दो स्पा सेंटर के संचालक भाग गए। आगे पढ़िए कैसे चलता था ये सेक्स रैकेट और कैसे प्रभावशाली लोगों का दबदबा इस पर होता था....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से रजिस्टर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। तीनों स्पा सेंटरों को सील कर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  इंदिरापुरम के राजहंस प्लाजा में तीन स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे। इन स्पा सेंटरों में देह व्यापार की शिकायतें पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को मिल रही थीं।
विज्ञापन

3 of 8
sex racket - फोटो : अमर उजाला
मामले को गंभीरता से लेते हुए शनिवार रात करीब 10 बजे इंदिरापुरम पुलिस की टीम ने एएसपी केशव कुमार के नेतृत्व में तीनों स्पा सेंटरों में एक साथ छापेमारी की।  पुलिस को देखकर स्पा सेंटरों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान यहां पर आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियां मिले। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुईं।

4 of 8
sex racket - फोटो : अमर उजाला
पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। एसएचओ इंदिरापुरम दीपक शर्मा ने बताया कि राजहंस प्लाजा तीसरे फ्लोर पर मेप्पल वन और मेप्पल टू के साथ जन्नत स्पा सेंटर में तीन - तीन युवक व तीन - तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं।
विज्ञापन

5 of 8
sex racket - फोटो : अमर उजाला
जन्नत स्पा सेंटर की संचालिका को भी मौके से दबोच लिया। जबकि दो संचालक मौके से भागने में कामयाब रहे। सभी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दो से पांच हजार रुपये था रेट
एएसपी केशव कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मसाज करने वाली युवतियां ग्राहकों को मसाज के दौरान सेक्स के बारे में बात करते हुए रेट दो से पांच हजार रुपये तक बताती थीं। ग्राहक और युवती किसी भी रकम पर सहमति होने के बाद संबंध बनाते थे। ग्राहक से मिलने वाला रकम का आधा हिस्सा स्पा सेंटर संचालक को जाता था। जबकि ग्राहकों से स्पा में मसाज के लिए पांच सौ से एक हजार रुपया तक वसूला जाता था। करीब साढ़े तीन सालों से यह स्पा सेंटर संचालित हो रहे थे। मोबाइल से भी लोग संपर्क कर यहां पर आते थे। 
विज्ञापन

7 of 8
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
प्रभावशाली लोगों की शह पर चल रहा था धंधा
सूत्रों की मानें तो स्पा में मसाज की आड़ में चल रहे देह व्यापार का धंधा तेजी से दिल्ली एनसीआर में फैल रहा है। यह प्रभावशाली लोगों की शह पर फल फूल रहा है। जिससे पुलिस और प्रशासन भी कार्रवाई करने से बचते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
होटल से पकड़ी गई युवतियों को लेजाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
काफी शिकायत के बाद पुलिस और प्रशासन ने शनिवार को तीनों स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। हालांकि यहां से कोई विदेशी युवतियां नहीं मिली हैं। एएसपी केशव कुमार का कहना है जल्द ही अन्य स्पा सेंटरों पर भी छापेमारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें