फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात देखने निकले मासूम का इंतजार करता रहा गया परिवार, स्टंट करती कार की टक्कर ने ली जान

Fri, 30 Nov 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
accident - फोटो : amar ujala
नंदग्राम में बारात देखने गए तीन बच्चों को स्टंट कर रही स्कार्पियो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया। परिजनों ने कार नंबर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

2 of 5
Accident - फोटो : अमर उजाला
नंदग्राम के डी ब्लाक में रहने वाले मोहन कुमार ऑटो चालक हैं। वह नंदग्राम में पत्नी और दो बच्चों वंश व देविका के साथ किराए पर रह रहे हैं। सात साल का वंश दूसरी कक्षा में पढ़ता था। वंश की मां पूजा के मुताबिक बुधवार रात उनका बेटा वंश खाना खाने के लिए पिता के घर आने का इंतजार कर रहा था। रात करीब 10 बजे मोहन घर पहुंचे तो वंश भी उनके साथ खाना खाने के लिए बैठ गया।
विज्ञापन

3 of 5
Accident - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान बाहर से बैंड की आवाज सुनाई दी तो वंश खाना छोड़कर बारात देखने निकल गया। मां पूजा ने उसे रोका, लेकिन वह नहीं रुका। इसी दौरान वहां एक स्कार्पियो गाड़ी तेजी से स्टंट करती आई और वंश व उसके साथ खड़े दो अन्य बच्चों को टक्कर मार दी। वंश को गंभीर चोटें आई, जबकि दोनों अन्य बच्चे साइड में खड़े थे, इसके चलते उन्हें मामूली चोटें आई। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार आरोपी चालक को दबोच लिया और धुनाई की।

4 of 5
accident - फोटो : amar ujala
सूचना पर स्थानीय लोगों ने तीनों को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान वंश (7) की मौत हो गई। एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय का कहना है कि सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ी को सीज कर दिया है। कार से स्टंट दिखा रहे चालक शमशुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह गाड़ी लेकर बारात में शामिल होने आया था। वहीं पोस्टमार्टम के बाद मृतक बच्चे के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Accident - फोटो : अमर उजाला
परिजन करते रहे वंश के लौटने का इंतजार 
सात साल के मासूम वंश के परिजनों ने बताया कि जब बेटा बारात देखकर काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। स्कार्पियो सवार की लापरवाही के चलते मोहन और पूजा से उनका इकलौता बेटा छिन गया। वंश की छोटी बहन भी भाई को तलाश रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें