फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाईः पीएम मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति तक, तस्वीरों में देखिए कौन-कौन पहुंचा

Tue, 29 Jan 2019 05:09 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
George Fernandes - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
वाजपेयी सरकार में रक्षा मंत्री रहे कद्दावर नेता जॉर्ज फर्नांडिस ने मंगलवार (29 जनवरी) को दिल्ली में अंतिम सांसें लीं। उनका 88 साल की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। उन्होंने दिल्ली के मैक्स अस्पताल में आखिरी सांस ली है। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने पूर्व केंद्रिय मंत्री को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में श्रद्धांजलि दी। उनके पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके निवास पर लाया गया जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। देखें तस्वीरें... (सभी फोटोः जीपाल अमर उजाला/पीटीआई/एएनआई)
विज्ञापन

2 of 12
George Fernandes - फोटो : जी पाल
वह वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे हैं। वह आखिरी समय में अल्जाइमर से पीड़ित थे। यानी उन्हें कुछ याद नहीं रहता था। उनके परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि फर्नांडिस को हाल में ही स्वाइन फ्लू हो गया था। एक सांसद के तौर पर उनका आखिरी कार्यकाल राज्यसभा में अगस्त 2009 और जुलाई 2010 के बीच में था।
विज्ञापन

3 of 12
George Fernandes - फोटो : जी पाल
उनके घर जया जेटली सुबह से ही मौजूद हैं। फर्नांडिस आपातकाल के खिलाफ लड़ने वाले एक बड़े योद्धा थे। 1998 से 2004 के बीच अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उन्होंने रक्षामंत्री का पद संभाला। बिमारी के कारण वह सार्वजनिक जीवन से दूर थे।

4 of 12
George Fernandes - फोटो : जी पाल
मंगलुरू के रहने वाले जॉर्ज ने 1994 में समता पार्टी बनाई थी। आपातकाल के खिलाफ संघर्ष के दौरान उन्हें ख्याति मिली थी। वह नागरिक अधिकार कार्यकर्ता थे और उन्होंने 1977 से 1980 में मोरारजी देसाई के नेतृत्व में बनी सरकार में केंद्रीय मंत्री का पद संभाला था।
विज्ञापन

5 of 12
George Fernandes - फोटो : एएनआई
पीएम मोदी भी जॉर्ज फर्नांडिस को अंतिम विदाई देने पहुंचे। फर्नांडिस के निधन पर शोक प्रकट करते हुए पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, 'जब हम जॉर्ज फर्नांडिस के बारे में सोचते हैं तो हमें ट्रेड यूनियन का वह नेता याद आता है जिसने न्याय के लिए लड़ाई की, वह चुनाव के दौरान बड़े से बड़े नेता को विनम्र बना देते थे। एक दूरदर्शी रेल मंत्री और एक महान रक्षामंत्री जिसने भारत को सुरक्षित और मजबूत बनाया। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे वर्षों के दौरान जॉर्ज साहब अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए।'
विज्ञापन

6 of 12
George Fernandes - फोटो : एएनआई
'उन्होंने आपातकाल का पुरजोर विरोध किया। उनकी सादगी और विनम्रता उल्लेखनीय थी। मेरी सांत्वना उनके परिवार, दोस्तों और लाखों लोगों के साथ है जो उनके जाने से दुखी हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'
विज्ञापन

7 of 12
George Fernandes - फोटो : अमर उजाला
वहीं उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी फर्नांडिस को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

8 of 12
George Fernandes - फोटो : pti
बताया जा रहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार तो उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए रो पड़े। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, 'मैं पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। वह एक तेजतर्रार यूनियन नेता थे जिन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।'

9 of 12
George Fernandes - फोटो : अमर उजाला
30 जून 1930 को जन्में जॉर्ज 1967 से 2004 तक सांसद रहे। वह रेल यूनियन के बहुत बड़े नेता था। उनके रक्षामंत्री रहते हुए पोखरण टेस्ट हुआ था। कारगिल युद्ध के दौरान भी वह देश के रक्षामंत्री थे। 2004 में सामने आए ताबूत कांड के बाद उन्होंने रक्षामंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि दो जांच आयोग ने उन्हें दोषमुक्त पाया था।

10 of 12
George Fernandes - फोटो : pti
1975 में इंदिरा गांधी की सरकार ने देश में आपातकाल लगाया था। हाथों में हथकड़ी, बंद मुट्ठी और चेहरे पर मुस्कान लिए जॉर्ज की तस्वीर काफी चर्चित है। उन्हें तत्कालीन सरकार ने बड़ौदा डायनामाइट षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार किया था और दूसरे अन्य राजनेताओं के साथ जेल में बंद कर दिया था। उन्होंने जेल से ही 1977 का चुनाव लड़ा और बहुत बड़े अंतर से मुजफ्फरनगर सीट से जीत हासिल की थी।

11 of 12
George Fernandes - फोटो : pti
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट करके जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, 'पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है।'
विज्ञापन

12 of 12
George Fernandes - फोटो : pti
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 'जॉर्ज फर्नांडिस जी ने कई क्षमताओं में देश की सेवा की और विभिन्न समय पर उनके पास महत्वपूर्ण पोर्टफोलियो रक्षा और रेलवे रहा है। उन्होंने कई श्रमिक आंदोलनों का नेतृत्व किया और उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़े। रक्षामंत्री के तौर पर उनका कार्यकाल अद्भुत था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें