दौड़ती रही बिना नंबर की कार, आखिर कहां थी पुलिस
कार की अगली नंबर प्लेट टूटी है, जबकि पिछली नंबर प्लेट गायब है। नोएडा में वारदात के बाद कार गाजियाबाद पहुंच गई। बड़ा सवाल यह है कि बिना नंबर की सेल्टोस कार सड़क पर दौड़ती रही। उस वक्त नोएडा व गाजियाबाद पुलिस कहां थी। कार को तिगरी गोल चक्कर से लाया गया है तो कार को नोएडा के फेज-थ्री, बिसरख तथा गाजियाबाद के विजयनगर, कविनगर, मसूरी थानाक्षेत्र से होकर निकाला गया होगा। लेकिन किसी को भनक तक नहीं लग सकी। वहीं, इन थानाक्षेत्रों में 9 पुलिस चेक पोस्ट भी हैं।