फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: बस्तर के घने जंगलों से लेकर इंडोनेशिया के मंदिरों तक इन रूपों में विराजमान हैं श्री गणेश

Mon, 02 Sep 2019 11:19 AM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
गणेश जी के अलग-अलग रूप - फोटो : Social Media
देश भर में आज यानी सोमवार को गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। हर तरफ श्री गणेश के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कहीं लोग मंदिरों में जा कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, तो कोई गणेश की मूर्ती को अपने घर लोकर आ रहा है। शहर हो या गांव, गली-मोहल्लों और सोसायटीयों में भी लोग सुबह सवेरे उठ कर पूजा और मूर्ती स्थापना की तैयारी में जुट गए हैं। हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं देश-विदेश के अलग-अलग जगहों के ऐसे गणपति पूजन जो आप नहीं जानते होंगे-
विज्ञापन

2 of 6
बस्तर के जंगलों में विराजमान गणेश की प्रतिमा - फोटो : Social Media
बस्तर के घने जंगलों के बीच शांति, शीतल वातावरण के बीच उंचे पहाड़ पर ये गणपति विराजते हैं। गणेश की यह मूर्ती लगभग 1100 साल पुरानी है। माना जाता है कि वर्षों पहले नागवंशियों के काल में गणपति की इस मूर्ती को जंगल के 14 किलोमीटर अंदर ढोल के आकार में बनी एक पहाड़ी पर स्थापित किया गया था। तभी से यहां उनकी पूजा होती आ रही है।
विज्ञापन

3 of 6
पुरी तट पर रेत से बनी गणेश प्रतिमा - फोटो : Social Media
ये तस्वीर ओडिशा के पुरी समुद्र तट का है, जहां मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने गणेश चतुर्थी के मौके पर रेत से ईको-फ्रेंड्ली गणपति बना कर श्रद्धा के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने का संदेश दिया है।
 

4 of 6
इंडोनेशिया में गणेश की प्रतिमा - फोटो : Social Media
केवल भारत ही नहीं, दुनिया भर के कई देशों में गणेश चतुर्थी बड़े धूम-धाम से मनाई जाती है। यह तस्वीर इंडोनेशिया के बाली की है, जहां लोग गणपति बप्पा की मूर्ती को सजा-धजा कर पूजा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इंडोनेशिया में गणेश की प्रतिमा - फोटो : Social Media
गणेश जी की यह पौराणिक मूर्ती भी इंडोनेशिया में ही स्थापित है। वर्षों पुरानी यह मूर्ति इंडोनेशिया के प्रसिद्ध प्रम्बनन मंदिर में स्थापित है। अपार श्रद्धा के कारण लोग वैसे को साल भर यहां पूजा के लिए आते हैं, लेकिन गणेश चतुर्थी के समय विशेष पूजा के लिए भारी भीड़ लगी रहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
थाइलैंड में गणेश की प्रतिमा - फोटो : Social Media
श्री गणेश की यह विशाल मूर्ती थाइलैंड की है। गणेश चतुर्थी के दौरान थाइलैंड के गणेशा पार्क में व्यापक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें गणपति के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें