फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या आप जानते हैं गोडसे ने क्यों की महात्मा गांधी की हत्या?

Wed, 15 Mar 2017 06:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 23
mahtma gandhi assassination
वह एक ऐसा व्यक्ति था जो महात्मा गांधी को अपना आदर्श मानता था और उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलने वाला था। वो छुआछूत और जात-पात के भेदभाव को नहीं मानता था। वह नाथूराम गोडसे था।
 
विज्ञापन

2 of 23
mahtma gandhi assassination
अगर वह ऐसा था तो उसने महात्मा गांधी क्यों मारा? उसे जैसा हिंदू कट्टरपंथी बताया गया क्या वह सच में वैसा था? क्या गांधीजी को मारना एक सनकी या पागल आदमी का काम था?
विज्ञापन

3 of 23
mahtma gandhi assassination
आखिर क्यों राष्ट्रपिता को मौत के घाट उतारने का ख्याल नाथूराम के मन में आया? गांधीजी को गोली मारने के बाद क्यों गोडसे वहां से नहीं भागा और उसने खुद को क्यों पुलिस के हवाले कर दिया? ऐसे ही कई सवाल हैं जिनके जवाब खोजने की कोशिश हमने की है।

4 of 23
mahtma gandhi assassination
नाथूराम गोडसे एक पढ़ा-लिखा व्यक्ति था। वह अपना खुद का अखबार निकालता था, जिसका नाम 'अग्रणी' था।
विज्ञापन

5 of 23
mahtma gandhi assassination
नाथूराम गोडसे का जन्म 19 मई 1910 को पुणे के चित्पावन ब्राह्मण परिवार में हुआ था। गोडसे के पिता विनायक वामनराव गोडसे पोस्ट ऑफिस में काम करते थे और माँ का नाम लक्ष्मी था।
विज्ञापन

6 of 23
mahtma gandhi assassination
नाथूराम एक हिंदूवादी कार्यकर्ता और पत्रकार था। वह हिंदूवादी ज़रूर था पर वह हिन्दू धर्म में मौजूद बुराइयों जैसे जाति के आधार पर भेदभाव और छुआछूत आदि का विरोधी था।
विज्ञापन

7 of 23
mahtma gandhi assassination
यह बात उसने कोर्ट में दिए गए आखिरी बयान में कही थी। गोडसे ने आजादी के वक्त विभाजन के बाद आए हिंदू शरणार्थियों के साथ भी काम किया था।

8 of 23
mahtma gandhi assassination
उसी दौरान उसे लगने लगा कि विभाजन के लिए जिन्ना की मुस्लिम लीग और कांग्रेस दोनों जिम्मेदार थे। गोडसे मानता था कि कांग्रेस का कोई भी फैसला गांधी के बिना नहीं हो सकता। लेकिन हत्या की वजह इतनी भर नहीं थी।

9 of 23
mahtma gandhi assassination
कहा जाता है कि गोडसे ने गांधीजी की हत्या करने का आखिरी फैसला 13 जनवरी 1948 को लिया था। इसकी वजह भी पाकिस्तान था। दरअसल विभाजन के बाद पाकिस्तान ने 55 करोड़ रुपए मांगे थे।

10 of 23
mahtma gandhi assassination
भारत सरकार ने पहले तो इसे देने से इंकार कर दिया। लेकिन गांधीजी के दबाव में यह रुपए पाकिस्तान को दिए गए। इस बात ने हिंदूवादियों को नाराज कर दिया। गोडसे उनमें से एक था।

11 of 23
mahtma gandhi assassination
गांधी हत्याकांड की जांच कर रहे कपूर कमिशन ने लिखा है कि 30 जनवरी से पहले भी गांधी जी को मारने के प्रयास हुए थे। 20 जनवरी 1948 को ही प्रार्थना सभा से करीब 75 फीट दूर एक बम फेंका गया था।

12 of 23
mahtma gandhi assassination
इस कांड के दौरान मदनलाल पाहवा नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया था, जबकि 6 अन्य लोग टैक्सी से भाग गए थे। गांधी जी को मारने की 1934 से यह पांचवीं कोशिश थी।

13 of 23
mahtma gandhi assassination
कहा जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कायर्कताओं में से कुछ इस काम को अंजाम देना चाहते थे। लेकिन इस नाकाम कोशिश के बाद नाथूराम ये जिम्मा अपने सर पर लिया।

14 of 23
mahtma gandhi assassination
उसने नारायण आप्टे और विष्णु रामकृष्ण करकरे के साथ पुणे में 30 जनवरी के अपने प्लान को पूरा करने के लिए योजना बनाई। इस योजना के तहत करकरे ने पहले ही दिल्ली पहुंचकर माहौल का जायजा लिया फिर 27 जनवरी को बंबई (अब मुंबई) से विमान आप्टे और गोडसे दिल्ली पहुंचे।

15 of 23
mahtma gandhi assassination
तय कार्यक्रम के अनुसार गोडसे और आप्टे दिल्ली पहुंचे। तो उन्हें करकरे ने बताया कि हत्या के लिए कोई पिस्तौल नहीं मिल पाई है। यह जानकर गोडसे और आप्टे बहुत मायूस हुए, जिसके बाद गोडसे ने तरकीब सुझाई कि हम भोपाल जाकर पिस्तौल ले आएंगे।

16 of 23
mahtma gandhi assassination
गोडसे और आप्टे रेल से उसी दिन भोपाल निकल गए। वहां वह अपने एक मित्र से मिले जिसने उन्हें एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल (बैरेटा) मुहैया कराई। दोनों 29 तारीख को फिर दिल्ली पहुंच गए।

17 of 23
mahtma gandhi assassination
दिल्ली लौटने के बाद गोडसे और आप्टे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मरीना होटल में ठहरे। उन्होंने होटल में अपना नाम एम देशपांडे और एस देशपांडे लिखा था। जबकि करकरे अपने एक और साथी के साथ चांदनी चौक के एक होटल में ठहरे थे।

18 of 23
mahtma gandhi assassination
30 जनवरी को दोपहर करीब 3 बजे गोडसे, आप्टे और करकरे बिड़ला हाउस के लिए निकले। गोडसे ने आप्टे और करकरे से कहा कि पहले वो हाउस में घुसेगा, बाद में वो दोनों आएंगे। गोडसे जब बिड़ला हाउस पहुंचा तो वहां कुछ खास तलाशी नहीं हो रही थी, जिस कारण वह आराम से पिस्तौल लेकर अंदर घुस गया।

19 of 23
mahtma gandhi assassination
कुछ देर बाद आप्टे और करकरे भी आकर उसके पास खड़े हो गए। गोडसे 30 जनवरी को दोपहर 12 बजे बिड़ला हाउस पहुंचा क्योंकि वह भी व्यक्तिगत तौर पर उस जगह को देखना चाहता था। तब गांधी जी के साथ केवल सरदार पटेल और उनकी पोती थी। वह चाहता तो तब भी गांधी जी को मार सकता था और वहां से भाग सकता था पर उसने ऐसा नहीं किया।

20 of 23
mahtma gandhi assassination
वैसे तो गांधी जी हमेशा से ही वक्त के पाबंद थे और प्रार्थना सभा में वह हमेशा 5 बजे पहुंच जाते थे। पर 30 जनवरी 1948 की शाम को सरदार पटेल से बात करते हुए उन्हें पता ही नहीं चला और बहुत देर हो गई थी।

21 of 23
mahtma gandhi assassination
उस दिन जब वह आभा और मनु के साथ प्रार्थना सभा के लिए निकले तो पूरा मैदान घूम कर आने की बजाय वह मैदान पार कर लोगों के बीच में से होते हुए प्रार्थना सभा की ओर जाने लगे। वह जैसे ही लोगों की भीड़ की ओर बढ़ रहे थे गोडसे से उनकी दूरी कम होती जा रही थी। जब गांधी जी गोडसे के सामने पहुंचे तो उसने उन्हें प्रणाम किया। देर होती देख आभा ने गोडसे से कहा क‌ि भईया रास्ता दीजिए, बापू को पहले ही देर हो चुकी है।

22 of 23
mahtma gandhi assassination
इस बीच जब तक कोई कुछ समझ पाता गोडसे ने आभा को धक्का देकर पीछे किया और सामने से गांधी जी के सीने पर तीन गोलियां दाग दीं। इसके बाद वहां पहले तो किसी को कुछ समझ नहीं आया फिर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। पर गोडसे भागने की बजाए अपना हाथ ऊपर कर पुलिस को बुलाने लगा। जब भीड़ में मौजूद पुलिस उसे दिखी तो उसने उन्हें आवाज दी और अपनी पिस्तौल पुलिस को सौंप दी। शाम 5:45 पर आकाशवाणी ने गांधी के निधन की सूचना देश को दी।
विज्ञापन

23 of 23
mahtma gandhi assassination
27 मई को इस मामले की कार्रवाई शुरू हुई। अदालत की पूरी कार्रवाई के दौरान एक बार भी गोडसे ने अपना बचाव नहीं किया और स्वीकार किया कि उसने गांधी को मारा है। 8 नवंबर 1949 को गोडसे को फांसी की सजा सुनाई गई। 15 नवंबर 1949 को नारायण आप्टे के साथ उसे फांसी दे दी गई। इस मुकदमे में नाथूराम गोडसे सहित आठ लोगों को हत्या की साजिश में आरोपी बनाया गया था। इन आठ लोगों में से तीन आरोपियों शंकर किस्तैया, दिगम्बर बड़गे, विनायक दामोदर सावरकर बाद में रिहा कर दिए गए। दिगम्बर बड़गे को सरकारी गवाह बनने के कारण बरी कर दिया गया। शंकर किस्तैया को उच्च न्यायालय में अपील करने पर माफ कर दिया गया। विनायक दमोदर सावरकर के खिलाफ़ कोई सबूत नहीं मिलने की वजह से अदालत ने जुर्म से मुक्त कर दिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें