महात्मा गांधी
भारत के बाद अमेरिका में सबसे ज्यादा गांधी जी की प्रतिमाएं और स्मारक हैं। भले ही गांधी जी अमेरिका कभी नहीं आए, लेकिन उनके स्मारक और प्रतिमाएं यहां बड़ी संख्या में लगी हुई हैं। अमेरिका में गांधी जी की प्रतिमाओं और स्मारकों की संख्या को लेकर कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है। उपलब्ध स्रोतों से मिली जानकारी के अनुसार, गांधी जी की दो दर्जन से ज्यादा से प्रतिमाएं यहां हैं। इतना ही नहीं, यहां एक दर्जन से ज्यादा सोसाइटी और संगठन भी गांधी जी से जुड़े हुए हैं।