फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP सांसद और महिला वकील के आपत्तिजनक वीडियो की ये है पूरी कहानी, सुप्रीम कोर्ट से हुई थी शुरुआत

Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
honey trap
उस दिन सुप्रीम कोर्ट में मेरी पहली मुलाकात केसी पटेल से हुई। उस वक्त मैं नहीं जानती थी कि वो कौन हैं लेकिन बाद में उन्होंने खुद ही अपना परिचय दिया कि वो गुजरात से भाजपा के सांसद हैं। उन्होंने बताया कि वो कुछ केसों के सिलसिले में मुझसे बात करना चाहते हैं। सुप्रीम कोर्ट में हुई इस पहली मुलाकात से शुरु हुई वो कहानी जिसने सांसद और महिला वकील के संबंधों को लेकर पूरे देश को चौंका दिया है।
विज्ञापन

2 of 10
honey trap
महिला वकील ने एएनआई से बातचीत करते हुए सांसद के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि सांसद केसी पटेल ने उसे अपना विसिट‌िंग कार्ड दिया और अगले दिन उसे अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया। उनके पास मेरा फोन आया। उन्होंने मुझे मिलने के लिए बुलाया और जब मैं वहां पहुंची तो उन्होंने मेरा रेप कर दिया।
विज्ञापन

3 of 10
honey trap
पटेल के 5 करोड़ रुपए मांगने के दावों को झुठलाते हुए महिला वकील ने बताया कि मैंने उनसे कभी किसी चीज की मांग नहीं की। वो जानबूझकर अपनी गलतियां छिपाने के लिए मुझपर ऐसे आरोप लगा रहे हैं। उन्हें कोई नशा नहीं दिया गया था। अगर वो नशे में भी थे तो वो रेप कैसे कर सकते हैं।

4 of 10
honey trap
महिला ने बताया, के.सी. पटेल डिनर करने के बहाने उसके गाजियाबाद स्थित घर पर भी आए थे। वहां भी उन्होंने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 28 मार्च को महिला ने अपने बचाव में सांसद का सेक्स वीडियो बनाया था। उसके बाद महिला ने सांसद से कहा, 'तुमने मेरा बहुत शोषण कर लिया, अब मैं पुलिस में तुम्हारी शिकायत करूंगी।'
विज्ञापन

5 of 10
हनीट्रैप मामले में ग‌िरफ्तार मह‌िला और भाजपा सांसद केसी पटेल - फोटो : ani
सांसद के आरोपों पर महिला ने कहा कि उसका कोई गैंग नहीं है और न ही उसने सांसद को पैसों के लिए कोई फोन किया है। महिला ने कहा कि वह बीजेपी से नहीं जुड़ी हुई है, इसके बावजूद पटेल ने उसे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात करवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

6 of 10
honey trap
महिला का आरोप है कि पुलिस भाजपा सांसद की मदद कर रही है। उसने बताया कि 15 मार्च को वो पुलिस स्टेशन गई पर उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं की। कई घंटे तक थाने में बैठी रही। फिर मैं 20 मार्च को थाने गई लेकिन उन्होंने फिर मना कर दिया। मैं साढे 6 बजे तक थाने में रही और मेरे पास सांसद का फोन आ गया। उन्हें कैसे पता चला? इसका मतलब तो यही हुआ कि कोई उन्हें यहां की जानकारी दे रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
honey trap
महिला वकील ने बताया है कि अब उसने पटियाला हाउस कोर्ट में भी केसी पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए अर्जी दी है। महिला का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की है।

8 of 10
honey trap
हालांकि महिला वकील के इन आरोपों की सफाई में गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. केसी पटेल का कहना है कि उन्हें गाजियाबाद बुलाकर उनकी अश्लील सीडी बनाई गई और फिर 7 करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर सीडी को सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

9 of 10
honey trap
मह‌िला वकील की कोर्ट में दी गई अर्जी के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। जांच के बाद सांसद की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा का कहना है कि महिला के खिलाफ एक्सर्टोशन का मामला सामने भी सामने आया है।
विज्ञापन

10 of 10
हनी ट्रैप
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद महिला वकील को मंगलवार को उसके गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें