फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाने फ्रेंच राष्ट्रपति की पत्नी और PM मोदी में हुई क्या बात कि ठहाके लगाकर हंस पड़े सभी

Sun, 11 Mar 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी संग 3 दिनों की भारत यात्रा पर हैं। मैक्रों के स्वागत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सभी प्रोटोकॉल तोड़ उन्हें रिसीव करने पहुंचे। शनिवार सुबह इमैनुएल मैक्रों अपनी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों संग राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उनका स्वागत खुद पीएम मोदी समेत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी ने किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि मीडिया के कैमरे पीएम मोदी और मैक्रों की पत्नी पर जाकर टिक गए। (सभी फोटोः रवि बत्रा)
विज्ञापन

2 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
दरअसल मैक्रों और उनकी पत्नी जब अपने स्वागत में रखे सेरेमोनियल रिसेप्शन के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो एक-एक कर सबसे मिले। इस दौरान जब पीएम मोदी और मैक्रों की पत्नी ब्रिगिट मैक्रों एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तो जाने उनके बीच क्या बात हुई कि दोनों जोर-जोर से ठहाके लगाने लगे।
विज्ञापन

3 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
मोदी और ब्रिगिट मैक्रों ही नहीं उनके साथ-साथ इमैनुएल मैक्रों और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व उनकी पत्नी भी ठहाके मारकर हंसने लगे।

4 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
यह नजारा देखते ही बनता था और उस वक्त वहां मौजूद सभी कैमरे मोदी और ब्रिगिट पर ही जाकर टिक गए। यहां राष्ट्रपति मैक्रों ने ये भी कहा कि उनकी और पीएम मोदी की केमिस्ट्री अच्छी है।
विज्ञापन

5 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
बता दें कि यहां राष्ट्रपति मैक्रों को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद मैक्रों सुषमा स्वराज से भी मिले। बताते चलें कि भारत और फ्रांस के सत्ताशीर्षों के बीच आतंकवाद और समुद्री सुरक्षा जैसे मामलों पर दि्वपक्षीय बातचीत होगी।
विज्ञापन

6 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
इस दौरान भारत और फ्रांस के बीच रक्षा, स्पेस और ऊर्जा जैसे विषयों की भी चर्चा होगी। राष्ट्रपति भवन पहुंचे मैक्रों और उनकी पत्नी से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मुलाकात की। इस मुलाकात में प्रधानमंत्री और रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद भी शामिल हुई थीं। 
विज्ञापन

7 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
राष्ट्रपति भवन में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मीडिया से भी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि भारत फ्रांस के बीच बहुत ही शानदार केमेस्ट्री है। दोनों लोकतांत्रिक देशों के रिश्ते का गवाह इतिहास भी रहा है। 

8 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
शनिवार: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत होगी। जिनमें रक्षा, स्पेस और ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी इसके अलावा मेक इन इंडिया से जुड़े कई रक्षा समझौते भी हो सकते हैं। 

9 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
रविवार: इमैनुएल मैक्रों और मोदी अंतरराष्ट्रीय सोलर गठबंधन की पहली समिट का उद्घाटन होगा। जोकि जलवायु परिवर्तन की थीम पर आयोजित होगा। राष्ट्रपति भवन में होने वाली इस समिट में 21 देशों के राष्ट्राध्यक्ष, चार देशों के प्रधानमंत्री और 125 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विज्ञापन

10 of 10
French President Emmanuel Macrons india visit - फोटो : ravi batra
सोमवार: इमैनुएल मैक्रों उत्तर प्रदेश का दौरा भी करेंगे। वह वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्याल स्थित दीनदयाल उपाध्याय हस्तकला संकुल का दौरा करेंगे। मिर्जापुर स्थित दादर काला गांव में 75 मेगावाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें