कॉल सेंटर के नाम पर चल रहा था ये गोरखधंधा, पड़ा छापा तो सामने आई खतरनाक सच्चाई
Sun, 20 Aug 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
सार
हेडिंग: फर्जी बीमा कंपनियों के नाम पर 12 करोड़ का फर्जीवाड़ा
सबहेड : एसटीएफ ने नोएडा के दो फर्जी कॉल सेंटरों पर मारा छापा
9 मुख्य आरोपियों सहित 43 लोग गिरफ्तार
आरबीआई के नकली लेटर हेड का करते थे प्रयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
फर्जी बीमा कंपनियों के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में यूपी एसटीएफ ने नोएडा के दो फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारकर नौ मुख्य आरोपियों समेत 43 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : अमर उजाला
इनमें युवतियां भी शामिल हैं। एसटीएफ को इनके पास से आरबीआई के नकली लेटर हेड समेत धोखाधड़ी में प्रयोग होने वाले कई दस्तावेज बरामद हुए हैं। एसटीएफ के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि 27 मार्च 2017 को जिला फतेहपुर की कोतवाली में लेफ्टिनेंट कर्नल राम मान सिंह ने 86,70,010 रुपये की ठगी की एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : अमर उजाला
एफआईआर में बताया गया था कि कुछ लोगों ने पीड़ित को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस दिलाने और मैच्योरिटी का पैसा दिलाने के नाम उनके साथ ठगी की थी। इसके लिए पीड़ित से आरबी सर्विसेज, बिओलो सर्विसेज, एसबीपी सर्विसेज और गोल्डन सर्विसेज के खातों में ठगी की रकम जमा कराई गई थी।
4 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
इसकी जांच यूपी एसटीएफ को सौंपी गई थी। जांच में एसटीएफ को पता चला कि नोएडा के सेक्टर-11 एफ-58 और सेक्टर-64 बी-118 में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर लोगों को फर्जी बीमा कंपनियों के नाम पर चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
इन कॉल सेंटर से लोगों को आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी एर्गो इंश्योरेंस कंपनी के नाम से फोन किया जाता था। फोन करने वाला बीमा धारक को उनकी बीमा पॉलिसी पर मोटा बोनस दिलाने और मैच्योरिटी का पैसा दिलाने का झांसा देकर उनसे अपने खातों में धीरे-धीरे रकम जमा करा ठगी करते थे।
विज्ञापन
6 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ को छापेमारी के दौरान दोनों फर्जी कॉल सेंटरों के छह फर्जी बैंक खातों से 12 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। हालांकि, एसटीएफ का मानना है कि ये फर्जीवाड़ा और बड़ा हो सकता है। अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
7 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
कई वर्षों से चल रहा था फर्जीवाड़ा
एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह के अनुसार, गिरफ्तार मुख्य आरोपी कपिल त्यागी ने पूछताछ में बताया कि वह कई वर्षों से नाम-पता बदलकर लाइफ इंश्योरेंस में बोनस और मैच्योरिटी का पैसा दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहा था।
8 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
एसटीएफ को छापेमारी के दौरान इन कॉल सेंटर से दो डेटा वेंडर की भी जानकारी मिली है, जो ठगों को बीमा धारकों का डाटा उपलब्ध कराते थे। ये वेेंडर वास्तविक बीमा कंपनियों के लिए भी काम करते हैं।
9 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
इनके डाटा के आधार पर फर्जी कॉल सेंटर से लोगों को उनके बीमा के ब्योरे के साथ फोन करते थे। इससे लोगों को भरोसा हो जाता था कि उनके पास वास्तविक बीमा कंपनी से फोन आया है और वह आसानी से झांसे में फंसकर ठगों के खातों में रकम जमा करा देते थे।
10 of 11
call center raid
- फोटो : अमर उजाला
गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी
1. कपिल त्यागी निवासी ग्राम कंचन नगरी थाना ननौता सहारनपुर
2. गौरव शर्मा निवासी सी-1504 क्रॉसिंग रिपब्लिक विजय नगर गाजियाबाद
3. अर्जुन सिंह निवासी एफ-60 सेक्टर-40 तृतीय तल नोएडा
4. शिवम अंकुर निवासी 813ए/535ए दारागंज इलाहाबाद
5. वरुण सिंह निवासी मकान नंबर 40 ईस्ट विनोद नगर दिल्ली
6. नरेंद्र कुमार निवासी जौहरीपुर गांव अंबेडकर कॉलोनी मकान नंबर 115 थाना गोकुलपुरी जिला शाहदरा दिल्ली
7. अतुल त्यागी निवासी ग्राम व पोस्ट खाई खेड़ी थाना पुर्काजी मुजफ्फरनगर
8. प्रतीक शाह निवासी खोड़ा कॉलोनी गली नंबर छह
9. अंकित त्यागी निवासी ग्राम व पोस्ट खाई खेड़ी थाना पुर्काजी मुजफ्फरनगर
फर्जी कॉल सेंटरों से हुई बरामदगी
14 कंप्यूटर, 34 वॉकी टॉकी, 2 लैपटॉप, 6 बैंक खातों के दस्तावेज सहित एचडीएफसी एर्गो, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल व अन्य नामी कंपनियों के ग्राहकों का लगभग 500 पेज का डाटा।