फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के 14 सदस्यों ने SC के बाहर जलाए पटाखे

Wed, 18 Oct 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के विरोध में आजाद हिंद फौज के सदस्यों ने मंगलवार शाम को सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे जलाए। इन्होंने नारे भी लगाए। सतपाल मल्होत्रा के नेतृत्व में फौज के लोग यहां पहुंचे थे। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में ले लिया। इनके खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। हालांकि देर रात जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आजाद हिंद फौज के करीब 20 सदस्य सुप्रीम कोर्ट के बाहर पहुंचे और पटाखे जलाने शुरू कर दिए। इन लोगों ने करीब 20 मिनट तक पटाखे जलाए। काफी देर तक नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

3 of 5
सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
पटाखों की आवाज सुनते ही जिला डीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फौज के 14 लोगों को हिरासत में ले लिया।

4 of 5
सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
सभी को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया। इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुप्रीम कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़े गए - फोटो : अमर उजाला
हालांकि देर रात जमानत पर छोड़ दिया गया। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये लोग सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें