फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर ले गया बच्चा, दो घंटे तक करती रही गुमराह, झूठ का पर्दा हटा तो पैरों से खिसकी जमीन

Wed, 03 Apr 2019 09:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हापुड़ जिले में चौदह दिन के बच्चे का अपहरण कराने के बाद साजिश रचने वाली महिला खुद की साजिश में ही फंस गई। महिला दो घंटे तक लोगों को गुमराह करती रही और बोलती रही बच्चे को बंदर इधर ले गया है। बच्चे की काफी तलाश करने के बाद महिला को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया। उसके बाद आरोपी महिला ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया। सत्यवती के अच्छे व्यवहार को देखकर बच्चे की मां रूबी ने उसे सहेली बना लिया। दोनों के पास जब भी समय होता था तो आपस में बातें करती थीं। एक दूसरे को अपने सुख दुख की कहानी बताती थीं। रूबी को यह नहीं पता था कि उसकी सहेली ही उसके जिगर के टुकड़े का अपहरण करा देगी। 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस ने बरामद किया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
जब सत्यवती के चेहरे से झूठ का पर्दा हटा तो पीड़िता के पैरों से जमीन खिसक गई। वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि दोस्ती का यह सिला दिया है। ऐसा क्यों किया, मेरे और बच्चे के साथ। इतना विश्वास किया और उस विश्वास का एक मिनट में कत्ल कर दिया। बच्चे को बंदर ले जाने का बहाना ढूंढती रही। कुछ समय तक तो परिवार के लोग ठीक मानते रहे, लेकिन बाद में लोगों ने उन्हें समझाया तो सारे खेल का खुलासा हो गया। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने दाल रोटी बिखेर दी, जिसे देख आसपास के लोग भी इस अफवाह को सच मानने लगे। काफी देर तक आस पास की छतों पर बच्चे की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
महिला का अपहरण गैंग से हो सकता है कनेक्शन
बताया कि आरोपी महिला ने दो महीने पहले ही किराए पर मकान लिया था। पहले से कोई व्यक्ति इन्हें जानता नहीं था। हो सकता है कि महिला और उसके पति के बच्चा अपहरण करके बेचने वाले गैंग से कनेक्शन हो। वह ऐसे स्थानों पर जाकर किराए पर कमरा लेते हों, जहां जल्द में बच्चा होने वाला हो या बच्चा छोटा हो। पुलिस भी अपहरण गैंग से जोड़कर देख रही है। साथ ही पहले भी इस तरह की घटना में लोग शामिल रहे हैं या नहीं। इसकी भी पुलिस जानकारी कर रही है। 

4 of 5
पुलिस ने बरामद किया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
महकमा हुआ अलर्ट तो मिल गया बच्चा
शक होने पर नगर कोतवाली प्रभारी जयकरण सिंह ने सत्यवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में सत्यवती ने आरोप कबूला और बच्चा उसके देवर आशीष पर होने की जानकारी दी। पुलिस ने आशीष के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया। उसकी लोकेशन पुलिस को अमरोहा में मिली, पुलिस वहां पहुंचती उससे पहले ही आरोपी मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया और हापुड़ की ओर जाने लगा। कंट्रोल से बाबूगढ़ पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष राजेश भारती व कुचेसर चौपला इंचार्ज राकेश कुमार पुलिस बल के साथ कुचेसर रोड चौपला स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिस ने बरामद किया बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सोमवार रात करीब सवा नौ बजे मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन के आते ही पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी। प्रत्येक डिब्बे की सघन जांच की गई तो एक संदिग्ध व्यक्ति छोटे बच्चे को गोद में लिए दिखा। पूछताछ में वह पुलिस को उलझाने लगा, सख्ती करने पर आरोपी ने सब कुछ उगल दिया, साथ ही बताया कि उन्होंने बच्चे का अपहरण बिक्री के लिए किया है। पुलिस ने आरोपी आशीष को हिरासत में ले लिया। रात्रि में ही गाजियाबाद पुलिस अपह्रत बच्चे की मां को लेकर बाबूगढ़ थाने पहुंची। जिसके बाद बच्चे को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें