फोर्टिस अस्पताल की डॉक्टर सोनम मोटिस (29) आत्महत्या मामले में ससुर के बयान के आधार पर आरोपी बनाए गए डॉक्टर शिखर मोर से पूछताछ के लिए पुलिस ने नोटिस भेज दिया है। पुलिस शुरुआती जांच के आधार पर आरोपी पति से पूछताछ की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
2 of 5
डॉ. सोनम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से
थाना प्रभारी के मुताबिक, पति से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। करीब तीन साल पहले डॉ. सोनम और डॉ शिखर की जान पहचान हुई थी। मेडिकल प्रैक्टिस के दौरान पिछले साल दोनों ने अपने-अपने परिवार को प्रेम विवाह करने की इच्छा जताई तो दोनों के परिवार ने आपस में बातचीत करने की बात कही।
विज्ञापन
3 of 5
डॉ. सोनम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से
इसके बाद आपसी सहमति पर बीते साल मई में दोनों की शादी करा दी गई, उस वक्त महिला डॉक्टर एम्स में प्रैक्टिस करती थी। मृतका के पिता ओंकार लाल ने अपने बयान में कहा है कि सोनम को शादी के बाद पता चला कि शिखर गांजे का आदी है।
4 of 5
डॉ. सोनम (फाइल फोटो)
- फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से
पुलिस जांच में मौत की वजह ड्रग्स की भारी मात्रा देना सामने आया। उस आधार पर पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर पति समेत सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।
fortis doctor sonam
- फोटो : सोनम के फेसबुक प्रोफाइल से
जांच अधिकारी के मुताबिक, इस पूरे मामले में मृतक महिला डॉक्टर केपास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी पति को नोटिस देकर पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन अभी तक वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।