फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व OSD वाईपी त्यागी के ठिकानों पर छापे में क्या-क्या मिला, ये है पूरी लिस्ट

Mon, 24 Apr 2017 10:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
1 of 7
osd raid
नोएडा ऑथॉरिटी के पूर्व ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) यशपाल त्यागी के चार ठिकानों पर गुरुवार को नोएडा आयकर विभाग ने छापा मारा। इस दौरान आयकर टीम ने यशपाल त्यागी के कुल 600 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। इसमें हरिद्वार और गोवा में इंडस्ट्रियल प्लॉट का पता चला है।  
विज्ञापन

नोएडा हाउसिंग स्कीम घोटाले में सामने आ चुका है नाम

2 of 7
osd raid
यशपाल त्यागी साल 2007 से 2012 तक मायावती सरकार के समय में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के ओएसडी थे। सरकारी नौकरी छोड़ चुके त्यागी का नाम नोएडा हाउसिंग स्कीम घोटाले में भी है। आगे की स्लाइड्स में जानें नोएडा आयकर विभाग की टीम को त्यागी के घर और ऑफिस में छापे के दौरान क्या-क्या मिला?
विज्ञापन

बिल्डरों को मनमाने तरीके से जमीनों का आवंटन

3 of 7
osd raid
यशपाल त्यागी पर आरोप है कि जब वो ओएसडी थे, तब उन्होंने बिल्डरों को मनमाने ढंग से जमीनों का आवंटन किया। दावा किया जाता है कि उन्होंने बिल्डरों को काफी रियायतें दीं और बाद में उसकी मलाई काटी।

हरिद्वार और गोवा में त्यागी के दो होटल

4 of 7
osd raid
आयकर विभाग के मुताबिक, जांच में त्यागी की संपत्ति में से दो होटल, जिनमें एक रेडिसन ब्लू होटल हरिद्वार और दूसरा होटल कंट्री इन होटल गोवा के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे स्थित नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पता चला है। 
 
विज्ञापन

बैंक खाते में 60 करोड़ जमा, 50 करोड़ की एक कंपनी

5 of 7
osd raid
त्यागी के बैंक खाते में करीब 60 करोड़ और एक कंपनी में 50 करोड़ रुपये मिले हैं। यह रकम कहां से आई, इसका जवाब त्यागी नहीं दे पाए। सेक्टर-154 में औद्योगिक प्लॉट भी त्यागी ने खरीदे थे, लेकिन सरेंडर कर दिए थे। 
 
विज्ञापन

लक्जरी कारों के शौकीन हैं वाईपी त्यागी

6 of 7
osd raid
पूर्व ओएसडी त्यागी लक्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके पास रेंजओवर, ऑडी समेत कई बड़े-बड़े ब्रांड की कारें मिली हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कार की डिग्गी के अंदर मिली खुफिया डिग्गी

7 of 7
मायावती के ओएसडी
त्यागी की ऑडी कार में खुफिया संदूक मिला है, जिसमें उन्होंने प्रॉपर्टी के दस्तावेज छिपा रखे थे। कहीं विदेशों में कोई संपत्ति तो नहीं खरीदी गई, इसका भी अधिकारी पता कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें