फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महिला ने खोले अय्याश बाबा के उस प्रक्रिया के राज जिससे कर लेता था लड़कियों को वश में

Thu, 28 Dec 2017 10:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित मामले में जैसे-जैसे जांच और लगातार छापेमारी हो रही है, उससे रोजाना ही नई बातें सामने आ रही हैं। करावल नगर छापेमारी के दौरान पता चला है कि बाबा भट्ठी प्रक्रिया से लड़कियों का ब्रेनवॉश कर उन्हें अपने वश में कर लेता था।
विज्ञापन

2 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
इस प्रक्रिया के दौरान सम्मोहित कर उन्हें स्वर्ग का टिकट बुक करने का झांसा दिया जाता था। भट्ठी प्रक्रिया में पाप को भस्म कर उन्हें नया पाप मुक्त जीवन देने की बात बताई जाती थी। इस सारी प्रक्रिया के दौरान बाबा खुद को भगवान बताता था।
विज्ञापन

3 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
करावल नगर में बाबा की पूर्व भक्त महिला ने बताया कि दो माह पूर्व उसने बाबा के आश्रम में आना-जाना शुरू किया था। आश्रम में बाबा को भगवान बताकर संसार को पाप की नगरी बताया जाता था।

4 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
पाप को भस्म करने के लिए उसे भट्ठी प्रक्रिया करने के लिए कहा गया था। उसे बताया गया था कि एक महिला 100 पुरुषों के बराबर पुण्य कमाती है। महिला के मुताबिक लेकिन उसके पति ने प्रक्रिया में जाने के लिए मना कर दिया।
विज्ञापन

5 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
दरअसल इस प्रक्रिया के तहत नौ दिन आश्रम में रहकर कथित ज्ञान लेना पड़ता है। उस दौरान परिवार के किसी भी सदस्य या बाहरी अन्य व्यक्ति से मिलने की इजाजत नहीं होती है।
विज्ञापन

6 of 7
baba virendra dev dixit - फोटो : कुमार संजय
प्रक्रिया के दौरान किए गए पापों को भस्म करने का छलावा किया जाता है। वहां आश्रम के लोग ज्ञान देते हैं कि देह से पाप रूपी बीमारियों को निकालने के लिए भट्ठी प्रक्रिया से गुजरना ही पड़ेगा। जो भक्त ऐसा नहीं कर रहा है, वह संसार का संतुलन बिगाड़कर विनाश की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
अंत में सम्मोहन विधि का भी प्रयोग किया जाता है। आखिरी में भक्त से उसके पापों का पता लिया जाता है, जिससे बाद में उसे ब्लैकमेल भी किया जाता है। इसके बाद कोई भी बाबा का आश्रम छोड़कर जाने को तैयार नहीं होता है। बाबा इसका फायदा उठाकर महिलाओं का शारीरिक शोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें