फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चुअल ऑटोप्सी: राजू श्रीवास्तव के पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों ने न कोई कट लगाया न चीरा, जानें ये प्रक्रिया

Wed, 21 Sep 2022 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
मशहूर कॉमेडियन व एक्टर राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पर किया जाएगा। वर्चुअल ऑटोप्सी के बाद उनके पार्थिव शरीर को द्वारका स्थित घर पर लाया गया। यहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। 
विज्ञापन

2 of 5
राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
परिजनों की माने तो राजू श्रीवास्तव को सुबह करीब 8 बजे द्वारका स्थित आवास से निगम बोध घाट के लिए ले जाया जाएगा। वहां सभी विवि-विधान के बाद वीआईपी सेक्शन में मुखाग्नि दी जाएगी। परिजनों का कहना है कि उनके जाने के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम के लिए किया गया वर्चुअल ऑटोप्सी 
एम्स के फॉरेंसिंक मेडिसन विभाग के वरिष्ठ डॉक्टर सुधीर गुप्ता ने बताया कि राजू श्रीवास्तव जब अस्पताल आए थे तो बेहोस थे, उनकी हालत गंभीर थी। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान उनकी एमएलसी भी बनाई गई थी। 

4 of 5
एम्स - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम करने की मांग रखी थी जिसे देखते हुए वर्चुअल ऑटोप्सी की गई। इनमें डेड बॉडी पर डॉक्टर कोई कट या चीरा नहीं लगाते। बिना पार्थिव शरीर को छुए ही पूरी बॉडी स्कैन होती है और डॉक्टर की टीम बड़े स्क्रीन पर बैठकर छोटी-छोटी जानकारियों को बारी बारी से परखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजू श्रीवास्तव - फोटो : फाइल फोटो
राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर की वर्चुअल पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद उनका शव उनके परिवार को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में उनके शरीर पर किसी भी तरह के कोई बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें