फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रखी थी दूसरी शादी, पति की अय्याशी की कीमत प्रिया को जान दे कर चुकानी पड़ी

Fri, 27 Oct 2017 10:11 AM IST
शुजात आलम/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रिया और पंकज - फोटो : अमर उजाला
दूसरी पत्नी की चाहत में पंकज ने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी...। जी हां पुलिस की पूछताछ में पंकज ने दावा किया है कि उसने प्रिया के अलावा एक अन्य महिला से शादी की हुई है। प्रिया को जब इसका पता चला था तो वह विरोध करने लगी। इधर, पत्नी से छुटकारा पाने के लिए पंकज ने उसकी हत्या करने की साजिश रच ली। पुलिस छानबीन कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या वाकई में पंकज ने दूसरी शादी की है नहीं।
विज्ञापन

2 of 6
पंकज मेहरा - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2006 में पंकज व प्रिया की मुलाकात हुई थी। 2007 में दोनों ने परिजनों की रजामंदी से शादी कर ली। पंकज के पिता सीएल मेहरा का चांदनी चौक में कपड़े का बड़ा कारोबार है। पंकज लेडिज सूट का काम करता था। वहां घाटा होने के बाद उसने कपड़े का कारोबार छोड़ दिया। पंकज का कई लड़कियों से मिलना-जुलना था। प्रिया को जब इसका पता चला तो दोनों में विवाद रहने लगा। एक महिला से पंकज की कुछ ज्यादा ही नजदीकी थी। इस पर विवाद के बाद प्रिया ने मायके में रहना शुरू कर दिया। 11 माह वह मायके रही। दो माह पूर्व ही परिजनों ने समझा-बुझाकर दोनों में सुलह कराया। अब प्रिया मायके के पास किराये का मकान लेकर रह रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
shalimar bagh murder
अय्याश है पंकज
पुलिस की मानें तो पंकज अय्याश है। उसे कर्ज लेकर लड़कियों व दोस्तों पर रुपये उड़ाने की लत है। कारोबार में जब उसे घाटा हुआ तो प्रिया के घर वालों ने पहाड़गंज में उसे एक रेस्तरां खुलवा दिया। लेकिन पंकज की अय्याशी जारी रही। सूत्रों का कहना है कि यहां भी पांच-छह लड़कियां, जिनका इवेंट मैनेजमेंट का काम था। उनका आना-जाना लगा था। पंकज उन पर भी खूब पैसे उड़ाता था। इसे लेकर पर भी प्रिया व पंकज में झगड़ा होता रहता था।

4 of 6
प्रिया मेहरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
लगाना चाहता था एक तीर से दो निशाने
पंकज ने ब्याज पर मोटा कर्ज लिया हुआ था। कर्ज देने वाले रुपया वापस मांग रहे थे। ऐसे में बार-बार के तकादों से परेशान पंकज ने पत्नी की हत्या कर पवन व मोनू को फंसाने की योजना बनाई। उसे लगता था कि पुलिस आसानी से उसकी थ्योरी पर यकीन कर पवन व मोनू को उठा लेगी। ऐसा हुआ भी। पुलिस टीम जांच के लिए सोनीपत पवन व मोनू के पास पहुंची तो उन्होंने हत्या कराने की बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

5 of 6
shalimar bagh murder
मासूम नाइस पर गिरा उसकी मां का खून...
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस समय पंकज ने प्रिया को गोली मारी थी, उस समय उसका दो साल का बेटा नाइस उसकी गोद में सो रहा था। प्रिया की गर्दन व चेहरे पर गोली लगते ही खून का फव्वारा छूट गया। मासूम के ऊपर उसकी मां का खून गिरा। गोली चलने की आवाज से वह जाग गया। इधर, पंकज ने बेटे को गोद में ले लिया। बाद में वह अस्पताल पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कार जिसमें प्रिया मेहरा को गोली लगी
नजदीक से मारी गोली, कार में ही मिले दो खोखे
नई दिल्ली। पंकज ने पत्नी की हत्या करने के लिए बेहद शातिर तरीके से जाल बुना था, लेकिन वह अपने ही जाल में फंस गया। यही वजह है कि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पंकज की बेवफाई से पर्दा उठाकर उसका झूठ पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को जांच के दौरान कार में प्रिया की सीट के नीचे से दो खोखे बरामद हुए थे। फॉरेंसिक जांच से साफ हुआ था कि प्रिया को नजदीक से गोली मारी गई। इधर, जब पंकज प्रिया को अस्पताल लेकर पहुंचा तो उसके शरीर पर खून भी सूख चुका था। ऐसा लग रहा था कि काफी देर पहले उसे गोली मारी गई थी। पूछताछ में पंकज ने भी कबूल किया है कि उसने करीब 4 बजे पत्नी को गोली मारी थी। बाद में वह पिस्टल छुपाने के लिए गया। इसके बाद वह 4.55 बजे प्रिया को लेकर सरोज अस्पताल पहुंचा। इधर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पता चला कि वारदात के समय कोई भी कार मौके पर मौजूद नही थी। पंकज पेट्रोल पंप के पास यूटर्न लेकर वापस जाता दिखा। यह सारी गलतियां करने के बाद पंकज अपने ही बुने हुए जाल में फंस गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें