फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: जम्मू में सीजन की पहली बर्फबारी, यूपी में हाड़ कंपा रहीं चुभती बर्फीली हवाएं, अलर्ट जारी

Tue, 27 Dec 2022 09:59 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा कई डिग्री गिर जाने की वजह से पूरा उत्तर भारत इस वक्त घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मंगलवार सुबह उत्तराखंड, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा, समेत यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और लखनऊ में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे और हवाओं ने मिलकर धूप को बेअसर कर दिया और दिन के पारे को एकदम से गिराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 7
उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है - फोटो : PTI
अगले दो से तीन दिनों में इसी तरह की शीत लहर की स्थिति रहेगी। इसके बाद इसमें कमी होने की उम्मीद है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने और उसके बाद इसके कम होने की संभावना है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। जबकि एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के 29 दिसंबर की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने की संभावना है, जिसके तहत इस क्षेत्र में छिटपुट बारिश-बर्फबारी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

3 of 7
शीतलहर चलते गर्म कपड़े पहन कर बाहर निकली युवतियां - फोटो : अमर उजाला
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, आंतरिक श्रीलंका के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र और श्रीलंका के निकटवर्ती तट पर चला गया है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभ मंडलीय स्तर तक फैला हुआ है। इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में दक्षिण पूर्व अरब सागर की ओर बढ़ने की उम्मीद है। जबकि 29 दिसंबर की रात से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों और सौराष्ट्र और कच्छ में एक या दो स्थानों पर शीत लहर संभावना है।

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
ऐसा रहेगा उत्तर भारत का मौसम
उत्तर पश्चिम भारत के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान भी आ गया है। अगले पांच दिनों में यानी 29 दिसंबर 2022 तक न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। 29 से 31 दिसंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में कुछ जगहों पर बारिश/बर्फबारी के आसार हैं। बाकी उत्तर पश्चिम भारत में कहीं बारिश की संभावना नहीं है। हिमाचल, पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में शीतलहर चल सकती है। 
विज्ञापन

5 of 7
पहलगाम में बर्फबारी का नजारा - फोटो : संवाद
जम्मू-कश्मीर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई
पर्यटक स्थल पहलगाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इसके साथ ही गुलमर्ग में पर्यटकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के ऊपरी इलाकों में 29 और 30 को बर्फबारी के आसार हैं। श्रीनगर में रविवार रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, 26 से 30 दिसंबर तक बादल छाए रहने की उम्मीद है। 29 और 30 दिसंबर को उत्तर, उत्तर-पश्चिमी और मध्य कश्मीर के ऊपरी इलाकों में छिटपुट स्थानों पर रुक-रुक कर हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 7
देश के कई शहरों में ठिठुरन वाली सर्दी - फोटो : Social Media
उत्तराखंड के कई जिलों में येलो अलर्ट
उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय होने से फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अटल टनल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश में अटल टनल, रोहतांग समेत प्रदेश की अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। सोमवार दोपहर बाद अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल के साथ पूरी घाटी में रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। चंबा के भरमौर, चुराह और किन्नौर की चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। पूरा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। वहीं, बर्फबारी शुरू होने के बाद पुलिस ने लाहौल के सिस्सू व कोकसर घूमने गए सैलानियों को वापस मनाली भेजा। क्रिसमस के लिए मनाली पहुंचे हजारों सैलानी बर्फ देखने के लिए अटल टनल रोहतांग होकर लाहौल पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें