फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रिक्स से पहले दिल्ली पानी-पानी: आईजीआई के आसपास डूबे रास्ते, अंडरपास में फंसी बस; एजेंसियों में तालमेल नदारद

Fri, 04 Sep 2026 10:18 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय राजधानी 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जलभराव की इस समस्या ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : PTI
राजधानी दिल्ली में शुक्रवार दोपहर हुई भारी बारिश ने शहर के कई हिस्सों, विशेषकर इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के आसपास गंभीर जलभराव कर दिया। अगले सप्ताह होने वाले प्रतिष्ठित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से ठीक पहले इस स्थिति ने दिल्ली की विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल की भारी कमी को उजागर कर दिया है।
 
विज्ञापन

2 of 6
बारिश के बाद जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले चिंता
राष्ट्रीय राजधानी 12 और 13 सितंबर को भारत मंडपम में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। ऐसे में जलभराव की इस समस्या ने व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
द्वारका अंडरपास में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
द्वारका अंडरपास में फंसी बस
लोक निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र वाले द्वारका अंडरपास (जो पालम और आईजीआई डोमेस्टिक एरिया को जोड़ता है) में भारी जलभराव हो गया। यहां कुछ समय के लिए एक डीटीसी बस भी फंस गई थी।

4 of 6
बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह
पीडब्ल्यूडी की सफाई
पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी के अनुसार, पास के महरमपुर इलाके में बाढ़ आने के कारण अंडरपास में पानी भर गया था। हालांकि, बाद में अस्थायी पंपों की मदद से पानी निकालकर यातायात बहाल कर दिया गया और अन्य बसों का रूट डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
बारिश के बाद दिल्ली में जलभराव - फोटो : भूपिंदर सिंह
एजेंसियों में एक-दूसरे पर जिम्मेदारी टालने की होड़
जलभराव केवल द्वारका तक सीमित नहीं था, महिपालपुर, महरौली और वसंत कुंज को जोड़ने वाला अंडरपास भी डूब गया। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने दावा किया कि आईजीआई के आसपास जलभराव का सामना करने वाले अन्य इलाके उनके नहीं, बल्कि डायल और एनएचएआई जैसी अन्य एजेंसियों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तरणजीत सिंह संधू - फोटो : ANI
उपराज्यपाल के निर्देश बेअसर
गौरतलब है कि 26 अगस्त को ही दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने जलभराव से निपटने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने सभी विभागों को अलग-थलग काम करने के बजाय आपसी तालमेल से काम करने पर जोर दिया था और अगस्त के अंत तक इस संबंध में एक रिपोर्ट भी मांगी थी।

जलभराव के नियमों के अनुसार, पानी 6 से 8 इंच तक पहुंचने पर ग्राउंड टीम को तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करना होता है, ताकि ट्रैफिक रोका जा सके और बसें डायवर्ट की जा सकें। लेकिन ताजा हालात दिखाते हैं कि जमीनी स्तर पर इन नियमों का सही से पालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें