फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 हत्याएं करने वाले 'साइको किलर' के बारे में सामने आईं 5 चौंकाने वाली बातें

Wed, 03 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल

सार

दिमागी रूप से परेशान है नरेश
मुरादाबाद के एक अस्पताल में चल रहा है इलाज
छह साल से पत्नी व बेटे से रह रहा है अलग 
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डेढ़ घंटे में छह हत्याओं को अंजाम देनेे वाला आरोपी नरेश धनखड़ कृषि विभाग भिवानी में एसडीओ के पद पर कार्यरत है। पत्नी सीमा  से विवाद के बाद वह अलग रहता है। उसका 8 साल का एक बेटा है। 10 साल पहले उसकी शादी गांव जवां निवासी धर्मपाल की पुत्री सीमा के साथ हु्ई थी। सीमा अपने पिता के पास आदर्श कालोनी में रहती है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद के गांव मछगर निवासी नरेश पुत्र चुन्नीलाल फिलहाल ओमेक्स सिटी पलवल में रह रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को ही भिवानी से दो दिन की छुट्टी होने के कारण यहां आया हुआ था। हालांकि सोमवार को वापस ड्यूटी पर नहीं गया। बताया जाता है कि नरेश पिछले काफी समय से दिमागी रूप से परेशान है तथा मुरादाबाद में उसका दिमाग का इलाज चल रहा है। परिजनों का कहना है कि पत्नी से उसका हमेशा झगड़ा होता था। वह पुलिस से भी नफरत करता था। इसी कारण उसने जितनी भी हत्याएं की, वे सभी पुलिस थाने के आसपास ही कीं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 1999 में सेना में हुआ था भर्ती
नरेश वर्ष 1999 में सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर भर्ती हुआ था। वहां से मेडिकल ग्राउंड पर रिटायर होने के बाद कृषि विभाग में एडीओ के पद पर वर्ष 2006 में भर्ती हुआ और बाद में प्रमोशन पाकर एसडीओ बना। नरेश जन स्वास्थ्य विभाग में भी एसडीओ के पद पर कार्यरत रहा था। 

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला
पढ़ाई में अच्छा था
नरेश हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हिसार से एमएससी किए हुए है। वह पढ़ाई में काफी अच्छा था। नरेश के चार भाई हैं। इनमें वह सबसे छोटा है। नरेश का बड़ा भाई श्यामसुंदर निजी कंपनी में कार्यरत है। दूसरे नंबर पर पूर्व सैनिक चंद्रपाल है। तीसरे नंबर पर राजकुमार दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। चौथे नंबर पर सत्यप्रकाश हैं। इनमें सबसे छोटा पांचवें नंबर पर नरेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कार में आया था आरोपी नरेश
नरेश हत्या करने के लिए अपनी कार में आया था। कार उसने रसूलपुर चौक पर राजमार्ग पर ही खड़ी कर दी थी। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद कब्जे में ले ली थी।

छह हत्याओं की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही सारे तथ्य सामने आएंगे। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं लग रही है। पुलिस हत्या करने के सारे कारण का पता जल्द लगा लेगी। लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पुलिस हत्याओं की सूचना मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई थी।- जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें