लालू यादव अपना इलाज कराने बेटी मीसा भारती संग दिल्ली पहुंचे। एम्स के पांच चिकित्सकों की विशेष टीम ने लालू प्रसाद यादव का उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 4
lalu yadav
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को एम्स के सर्जिकल इमरजेंसी में पहुंचने के बाद उनकी चिकित्सीय जांच शुरू हुई है। जांच के बाद उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक उन्हें कमरा नंबर 101 मिला है।
विज्ञापन
3 of 4
lalu yadav
वहीं, एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि कार्डियो, एंड्रोकाइनोलॉजी, यूरोलॉजी, सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने जांच शुरू कर दी है। रक्त जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।
शुक्रवार को रिपोर्ट आने के बाद उपचार शुरू होगा। हालांकि, एम्स ने इस बाबत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। डॉक्टर ने ये भी बताया है कि लालू यादव किस गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं? इसके बारे में रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।