फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWC की बैठक के दौरान पहली बार हुईं ये बातें, सोनिया गांधी ने कभी नहीं किया था ऐसा

Sat, 25 May 2019 02:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
rahul gandhi - फोटो : रवि बत्रा
लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) की बैठक के दौरान और उससे पहले कई ऐसी बातें हुई हैं जो काफी हैरान करती हैं। इस सीडब्लूसी की बैठक से पहले भी सोनिया और राहुल के बीच दिग्गजों की मौजूदगी में एक लंबी बैठक हुई थी जिससे कई इशारे मिल रहे हैं। वहीं सोनिया जब सीडब्लूसी मीटिंग के लिए पहुंचीं तब उन्हें देखकर ही लोग हैरान रह गए। जानिए क्या है पूरा मामला और सीडब्लूसी बैठक से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ....
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
cwc - फोटो : पीटीआई
लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) की बैठक से पहले सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बीच लंबी मंत्रणा हुई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल, अशोक गहलौत सहित कई नेता शामिल रहे।
विज्ञापन

3 of 7
cwc - फोटो : रवि बत्रा
ये सभी नेता सीडब्लूसी की बैठक से करीब दो घंटे पहले सोनिया गांधी के आवास पर पहुंच गए थे। राहुल गांधी सीडब्लूसी की बैठक में इस्तीफा देंगे या नहीं, अगर देंगे तो उसके बाद की रणनीति क्या होगी, इन सब बातों पर गहन विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों का कहना है कि सोनिया गांधी ने इस बारे में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के साथ कुछ देर तक अलग से चर्चा की है। इसके बाद राहुल गांधी एवं दूसरे कई नेताओं से बातचीत की गई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के नेता पी. चिदंबरम भी पहुंचे थे।

4 of 7
cwc - फोटो : रवि बत्रा
सोनिया गांधी के आवास पर चली बैठक खत्म होने के बाद सभी नेता सीडब्लूसी की बैठक में भाग लेने के लिए चले गए। खास बात है कि इससे पहले जितनी भी सीडब्लूसी की बैठक हुई हैं, उनमें सोनिया गांधी कभी अकेले नहीं आईं।उनके साथ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, अहमद पटेल या दूसरे वरिष्ठ नेता रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 7
cwc - फोटो : रवि बत्रा
शनिवार सुबह 11 बजे सोनिया गांधी अपने आवास से पैदल ही कांग्रेस दफ़्तर पहुंची थीं। उनके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आए थे।इन सब नेताओं से पहले डॉ. मनमोहन सिंह, पी चिदंबरम, अहमद पटेल और अशोक गहलौत एआईसीसी दफ़्तर में पहुंच चुके थे। राहुल गांधी जब सोनिया गांधी के आवास से निकले तो उनके साथ प्रियंका गांधी और आरपी सिंह सहित कई नेता चल रहे थे। जैसे ही राहुल गांधी बैठक स्थल के क़रीब पहुंचे तो उन्होंने अकेले ही सीडब्लूसी हॉल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

6 of 7
priyanka gandhi - फोटो : रवि बत्रा

क्या हुआ सीडब्लूसी की बैठक में


कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सभी सदस्यों ने एक-एक कर अपनी रिपोर्ट रखी, इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी बात रखी। खबरें थीं कि राहुल गांधी ने बैठक के दौरान अपने इस्तीफे की पेशकश भी की। जिसे कमेटी ने मना कर दिया। इसकी पूरी संभावना है कि राहुल का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाए। खबरों के अनुसार, सीडब्ल्यूसी ने कहा कि राहुल ही हैं, जिन्होंने नरेंद्र मोदी को चुनौती दी। राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश करते ही सबसे पहले शीला दीक्षित ने उन्हें ऐसा करने से रोका।उन्होंने कहा कि पार्टी को आप ही आगे ले जाएंगे। वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलौत, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरेन्द्र और शैलजा ने भी राहुल के इस्तीफे पर ऐतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
cwc - फोटो : रवि बत्रा
वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, हरीश रावत, अंबिका सोनी और अहमद पटेल ने कहा कि राहुल के नेतृत्व में ही पार्टी आगे बढ़ेगी। इधर, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राहुल के इस्तीफे के पेशकश की खबरों का खंडन किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें