फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पहली बारः जा रहे हैं लाजपत नगर सेंटर मार्केट, घर से ही कर सकेंगे पार्किंग की बुकिंग

Mon, 14 May 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
parking
दक्षिण दिल्ली के लाजपत नगर सेंटर मार्केट में वाहन लेकर आने वालों को पार्किंग की समस्या से दो-चार नहीं होना पड़ेगा। वह घर से चलने से पहले ही मार्केट में स्थित पार्किंग में अपने वाहन के लिए स्थान की बुकिंग करा सकेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
parking
यह सुविधा एप से मिलेगी। इस सुविधा वाली दिल्ली की यह पहली पार्किंग है। इस पार्किंग का संचालन मार्केट एसोसिएशन कर रही है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने लाजपत नगर सेंटर मार्केट की तीन पार्किंगों का संचालन ठेकेदारों के बजाय मार्केट एसोसिएशन को दे रखा है। इसकी एवज में एसोसिएशन नगर निगम को प्रतिमाह 17 लाख रुपये पार्किंग के किराए के तौर पर देती है। यहां बड़ी संख्या में वाहन आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
lajpat nagar
खास तौर पर सप्ताह के अंतिम दिनों में तो यहां वाहन खड़े करने की दिक्कत हो जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए एसोसिएशन ने एप तैयार कराया है। एसोसिएशन के अनुसार, एप के माध्यम से लोग घर से ही पार्किंग में अपने वाहन के लिए स्थान बुक करा सकेंगे। उन्हें बताना होगा कि वह पार्किंग में किस समय आ रहे हैं और कब तक उनका वाहन खड़ा रहेगा।

4 of 5
lajpat nagar
पार्किंग में उनके वाहन के लिए जगह आरक्षित मिलेगी और वह सीधे आकर वहां अपना वाहन खड़ा कर सकेंगे। दूसरी ओर, एसोसिएशन ने मेट्रो रेल से मार्केट में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा चलाए हैं। इनमें आने-जाने के दौरान लोगों को किराया नहीं देना पड़ता। मार्केट में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत की गई है। इनकी निगरानी एक कंट्रोल रूम से की जाएगी और उनकी फीड लाजपत नगर पुलिस स्टेशन को भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
lajpat nagar
1500 वाहनों की पार्किंग के लिए है जगह
मार्केट में 1500 वाहनों की पार्किंग की जगह है। जो यहां रोजाना आने वाले वाहनों की संख्या के मुकाबले खासी कम है। यही वजह है कि यहां पार्किंग की दिक्कत बनी रहती है। इसी दिक्कत को देखते हुए मार्केट एसोसिएशन की ओर से एप की सुविधा शुरू की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें