स्वच्छ भारत अभियान से केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने स्कूली बच्चों को भी जोड़ने की पहल की।
विज्ञापन
चुनी गई स्वच्छ भारत अभियान की पहली ब्रांड अंबेसडर
2 of 6
उन्होंने दक्षिण दिल्ली नगर निगम की ओर से आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम में डिफेंस कॉलोनी स्थित उसके स्कूल की लक्ष्मी नायर नामक छात्रा को स्वच्छ भारत, स्वच्छ विद्यालय अभियान का पहला ब्रांड अंबेसडर बनाया।
विज्ञापन
चुनी गई स्वच्छ भारत अभियान की पहली ब्रांड अंबेसडर
3 of 6
उन्होंने यह कदम दिल्ली गेट स्थित अंबेडकर स्टेडियम में नगर निगम की ओर से आयोजित बाल दिवस समारोह में उठाया।
चुनी गई स्वच्छ भारत अभियान की पहली ब्रांड अंबेसडर
4 of 6
इस मौके पर स्मृति ईरानी ने कहा कि जिस तरह नगर निगम लोकतंत्र की नींव हैं उसी तरह बच्चे समाज की नींव होते हैं। अगर हमें देश का निर्माण करना है तो बच्चों को बेहतर शिक्षा देनी होगी।
विज्ञापन
चुनी गई स्वच्छ भारत अभियान की पहली ब्रांड अंबेसडर
5 of 6
उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में अगर बच्चे भी जुड़ जाएं तो हम इसे अधिक सफल बना सकते हैं। दूसरी ओर उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने केशव पुरम स्थित रानी झांसी स्टेडियम में बाल दिवस समारोह का आयोजन किया।
इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय विज्ञान व तकनीकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बच्चों के बीच यूनिफार्म वितरण की। पूर्वी दिल्ली नगर निगम में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मुख्य अतिथि रहे।