फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबादः दुकान की आग बुझाने गया स्कूल संचालक, उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, 4 में से 3 की मौत

Sat, 08 Jun 2019 04:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
फरीदाबाद में दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से सटे फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लग गई। इस आग के कारण एक हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया। एक व्यक्ति जो अपनी दुकान को आग से बचाना चाहता था उसे पता नहीं था कि वह अपना पूरा परिवार ही खो देगा। तस्वीरों में देखिए क्या है पूरा मामला....
विज्ञापन

2 of 6
मृतक लक्की(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आग लगने के बाद धुएं से दम घुटने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नीता, उनकी बेटी यशिका और बेटा लक्की के रूप में हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
मृतका नीता(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि ग्राउंड फ्लोर पर कपड़े की दुकान थी जिसमें आग लग गई। इमारत की पहली और दूसरी मंजिल पर स्कूल का संचालन होता था। स्कूल संचालक का परिवार दूसरी मंजिल पर एक कमरे में रहता था।

4 of 6
मृतका (यशिका) - फोटो : अमर उजाला
जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त स्कूल संचालक आग बुझाने के लिए नीचे आए हुए थे। उन्होंने दुकान का ताला खोला और नीचे खड़ी अपनी कार बाहर निकाली और ऊपर जाने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और धुआं पहली और दूसरी मंजिल तक जा पहुंचा।
विज्ञापन

5 of 6
एंबुलेंस में परिवार को ले जाते स्कूल संचालक - फोटो : अमर उजाला
ऊपर ही स्कूल संचालक की पत्नी नीता और उनके दो बच्चे यशिका और लक्की थे। धुआं बढ़ने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सके और न ही स्कूल संचालक नीचे से उन्हें बचाने ऊपर जा सका। धुएं के कारण तीन बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आग लगने के बाद इकट्ठा हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस बीच घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने के साथ ही घर में फंसे लोगों को निकाला और तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें