गुरुग्राम के बसई रोड स्थित कॉम्पलेक्स में शॉर्ट सर्किट के कारण शुक्रवार को फर्नीचर के शोरूम में आग लग गई। पास में रखे गैस सिलेंडर के फटने से आग तेज हो गई, जिससे शोरूम में रखा सामान जल कर खाक हो गया।
विज्ञापन
2 of 5
gurugram fire
आग की रफ्तार इतनी तेज थी कि इसने शोरूम के ऊपरी मंजिल को भी अपने चपेट में ले लिया। आग की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
3 of 5
gurugram fire
यह फर्नीचर का शोरूम धर्मेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति की है। शोरूम के ऊपरी मंजिल पर ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का ब्रांच है। आग से हालांकि, इसमें ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
4 of 5
gurugram fire
आग में शोरूम का सारा सामान बर्बाद हो गया है। कुल कितने का नुकसान हुआ है, इसका आंकलन किया जा रहा है।
सेक्टर 29 फायर स्टेशन के अधिकारी आईएस ने बताया कि फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। अब तक की छानबीन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। हादसे में फिलहाल कोई हताहत नहीं है।