गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने राजधानी दिल्ली को भी अपनी आगोश में ले लिया है। रविवार को उत्तरी दिल्ली के मुखर्जी निगर इलाके में कोरानेशन पार्क के जंगली इलाके में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
2 of 9
- फोटो : ANI
धुंआ उठता देख लोगों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर दमकल की दस से ज्यादा गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। राहत की बात ये है कि अभी तक इस आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : ANI
तपिश बढ़ने के साथ ही राजधानी में आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। शुक्रवार रात अलग-अलग तीन जगहों पर भीषण आग लग गई। आनंद पर्वत पर प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई। वहीं, लोनी रोड पर शराब की दुकान व गोदाम में आग लग गई।
4 of 9
- फोटो : ANI
दूसरी ओर दिलशाद गार्डन में पैकिंग मैटेरियल के गोदाम में भी आग लग गई। गनीमत यह रही कि तीनों ही हादसों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जता रही है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : ANI
पुलिस के मुताबिक पहले हादसे में शुक्रवार रात 2:53 बजे पुलिस व दमकल विभाग को सूचना मिली कि आनंद पर्वत स्थित गली नंबर-10 में एक प्रिंटिंग प्रेस में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकल की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। हादसे में दो लोग फंस गए।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : ANI
दमकल व पुलिसकर्मियों ने किसी तरह दोनों को बाहर सुरक्षित निकाला। शनिवार सुबह 5:50 बजे आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस की मानें तो 250 गज की प्रिंटिंग प्रेस में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर आग लगी थी।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : ANI
वहीं दूसरे मामले में लोनी गोल चक्कर पर पेट्रोल पंप के पास एक शराब की दुकान व गोदाम में आग लग गई। बेसमेंट में बने गोदाम में काफी मात्रा में शराब रखी थी।
8 of 9
- फोटो : ANI
इसकी वजह से देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। खबर मिलने के बाद दमकल की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उधर, दिलशाद गार्डन में गली नंबर-8ए की एक बिल्डिंग में शुक्रवार रात करीब 10:00 बजे आग लग गई। खबर मिलने के बाद दमकल की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। करीब 2:30 बजे आग पर काबू पाया जा सका। यहां पर पैकिंग मैटेरियल का गोदाम था।