फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आग का तांडव, 5 की मौत के बाद पहुंचे केजरीवाल, सिसोदिया व मनोज तिवारी

Mon, 01 May 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
राजधानी में तीन अलग-अलग जगहों पर आग लगने से पिता-पुत्र समेत पांच लोगाें की मौत हो गई। सुलतानपुरी इलाके के कृष्ण विहार में तीन मंजिला मकान में आग से एक गर्भवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि आठ साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन

2 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
घर में शादी होने की वजह से सभी सदस्य बारात में गए हुए थे। उधर, रसोई गैस रिसाव के चलते अमर कॉलोनी इलाके के श्रीनिवासपुरी स्थित एक झुग्गी में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में झुग्गी में रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
इधर, मालवीय नगर इलाके में शनिवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर काबू पाया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बता रही है।

4 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
सूरजपुर झुग्गी पहुंचकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने खाना खाया
भाजपा का झुग्गी अभियान अभी थमा नहीं है। एमसीडी चुनाव से पहले भाजपा नेता झुग्गी की सुध ले रहे थे तो अब चुनाव जीतने के बाद भी इस अभियान में जुटे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। रविवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन के समीप सूरजपुर झुग्गी बस्ती के एक परिवार के साथ भोजन किया और दोपहर बाद मालवीय नगर के बेगमपुर गांव की वाल्मीकि कैंप बस्ती के लोगों से मिले, जिनकी झुग्गियां शनिवार देर रात लगी आग में नष्ट हो गईं।
विज्ञापन

5 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने झुग्गीवासियों के लिए सामूहिक रसोई से भोजन के अलावा कपड़ों की व्यवस्था की। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को करीब 11 बजे समयपुर बादली स्थित सूरजपुर झुग्गी बस्ती पहुंचे और वहां रहने वाले राजन, संजना के परिवार के साथ भोजन किया। इसके बाद तिवारी इस बस्ती के लोगों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की। तिवारी के साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, पार्षद डॉ. प्रीति अग्रवाल भी उपस्थित थे। दोपहर बाद तिवारी करीब 3:30 बजे मालवीय नगर के बेगमपुर गांव पहुंचे जहां की एक झुग्गी बस्ती में शनिवार देर रात आग लगी थी।
विज्ञापन

6 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर उन्होंने कहा कि झुग्गी में रहने वाले लोग दिल्ली के विकास में बड़ा योगदान देते हैं पर यह दुख की बात है कि कोई भी स्थानीय सरकार इनके विकास की योजना नहीं तैयार करती। अग्निकांडों से झुग्गीवालों को भारी नुकसान होता है पर चाहे वह आम आदमी पार्टी की सरकार हो या इससे पूर्व कांग्रेस की सरकार मुआवजा देकर इनके विकास के प्रति अपनी कानूनी व नैतिक जिम्मेदारी को इतिश्री करते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि दिल्ली में झुग्गीवासियों के समग्र विकास के लिए काम प्रारम्भ किया जाएगा। यह तभी संभव है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2022 तक सबको घर देने की योजना दिल्ली में भी लागू की जाए।
विज्ञापन

7 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर इलाके में झुग्गी में आग लगने के बाद रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने घटनास्थल का दौरा कर पीड़ितों से बातचीत की। उपमुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये मुआवजा देने का एलान किया। साथ ही जिला अधिकारियों को पूरी दिल्ली में कबाड़ गोदामों का सर्वे करके जल्द रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।

8 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
अग्निकांड को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। रविवार को केजरीवाल के अलावा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष योगानंद शास्त्री भी मौके पर पहुंचे और पीड़ितों का हालचाल जाना। वहीं, सिसोदिया ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने इलाके में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) आपदा प्रबंधन की टीम व अन्य मशीनरी को लगाकर कबाड़ गोदामों का सर्वे कराएं।

9 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
जहां आग लगने का खतरा हो, उस संबंध में उचित कार्रवाई करें। उन्होंने इसकी रिपोर्ट जल्द जमा कराने का निर्देश देते हुए यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटना होती है, तो यह देखा जाएगा कि ऐसी जगहों पर सर्वे हुआ था या नहीं। अगर कोई एसडीएम लापरवाही बरतता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

10 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
झुग्गियों में लगी आग, एक की मौत, चार झुलसे
मालवीय नगर इलाके में शनिवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लग गई। दमकल की 25 गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद रविवार सुबह आग पर काबू पाया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि चार लोग बुरी तरह झुलस गए।

11 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
मृतक की शिनाख्त अशोक कुमार गुप्ता (52) के रूप में हुई। घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां विजय यादव उर्फ मक्खन लाल (46) की हालत गंभीर बनी हुई है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस शॉर्ट सर्किट को आग का कारण बता रही है।

12 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, बेगमपुर स्थित वाल्मीकि कैंप के एक खाली प्लॉट में करीब दो दर्जन झुग्गियां बनी हैं। लगभग 1000 गज के इस प्लॉट में छोटे-मोटे काम करने वाले लोग रहते हैं। शनिवार देर रात करीब 2:50 बजे एक झुग्गी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग में अशोक कुमार फंस गए। विजय यादव, अनिल कुमार (27), अजय कुमार गुप्ता (36) और बृजेश (32) अपनी-अपनी झुग्गियों से सामान निकालने के चक्कर में झुलस गए। इस बीच दमकलकर्मी और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीआर की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। काफी देर बाद अशोक का शव झुग्गी से निकाला जा सका। शव एम्स मोर्चरी भेज दिया गया।

13 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
इधर, रविवार सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया गया। दिन भर कूलिंग का काम जारी था। दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के बाद एक-एक कर छोटे सिलेंडर फटने लगे, जिसकी वजह से राहत कार्य में काफी परेशानी हुई। पुलिस का कहना है कि दो दर्जन परिवार आग से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने इनके खाने व रहने का इंतजाम किया है। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

14 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
रसोई गैस के रिसाव से झुग्गी में लगी आग, पिता-पुत्र की मौत
रसोई गैस रिसाव के चलते अमर कॉलोनी इलाके के श्रीनिवासपुरी स्थित एक झुग्गी में शनिवार रात भीषण आग लग गई। हादसे में झुग्गी में रहने वाले पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त बिहार के कटिहार निवासी वासुदेव उरांव (50) और बेटे अर्जुन (18) के रूप में हुई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाया है। परिवार के बिहार से आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

15 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक, वासुदेव अपने बेटे अर्जुन के साथ गुरुद्वारा रोड, श्रीनिवासपुरी स्थित विनोद मंडल की झुग्गी में किराये पर रहता था। दोनों पिता-पुत्र मजदूरी करते थे।

16 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को काम से आने के बाद वासुदेव पहली मंजिल स्थित अपनी झुग्गी में खाना बना रहा था। इसी दौरान रसोई गैस के रिसाव से झुग्गी में आग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी झुग्गी को अपनी चपेट में ले लिया। पिता-पुत्र उसमें फंस गए। मामले की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।

17 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
​इस बीच स्थानीय लोगों ने पड़ोस की झुग्गी से वासुदेव की झुग्गी की दीवार तोड़कर पिता-पुत्र को बाहर निकाला। दोनों 90 फीसदी झुलस चुके थे।
विज्ञापन

18 of 18
fire in delhi - फोटो : अमर उजाला
घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार तड़के करीब चार बजे अर्जुन की मौत हो गई। सुबह छह बजे वासुदेव ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें