फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन मुनि के खिलाफ धोखाधड़ी और भावनाएं आहत करने के आरोप में एफआईआर, युवती के साथ वीडियो वायरल

Thu, 22 Nov 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
1 of 5
jain muni nayan sagar - फोटो : यूट्यूब
युवती के साथ वीडियो वायरल होने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जैन मुनि नयन सागर महाराज उर्फ संजय जैन के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वैशाली सेक्टर तीन स्थित जैन मंदिर के अध्यक्ष ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जैन मंदिर के अध्यक्ष महीम जैन ने बताया कि कोर्ट के माध्यम से यह रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि अगस्त में नयन सागर महाराज की युवती के साथ वीडियो वायरल हुआ था। इससे लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुईं।
विज्ञापन

2 of 5
jain muni nayan sagar - फोटो : यूट्यूब
मूलरूप से गांव सोनगिर महाराष्ट्र के संजय जैन से उनकी मुलाकात निर्मलायतन आश्रम नानोता सहारनपुर में 2017 को हुई थी। संजय जैन ने खुद को मुनि नयन सागर महाराज बताया था। नौ जुलाई से 23 अक्तूबर 2017 तक वैशाली सेक्टर तीन स्थित जैन मंदिर में चतुर्मास कलश स्थापना कराई गई थी। छह से 17 नवंबर तक पंच कल्याणक महोत्सव हुआ था। इसमें नयन सागर महाराज को बुलाया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
jain muni nayan sagar - फोटो : यूट्यूब
आठ अगस्त 2018 को नयन सागर महाराज का एक युवती के साथ वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो के वायरल होने से जैन समुदाय के लाखों लोगों की भावनाएं आहत हुईं। आरोप है कि 2017 में वैशाली स्थित जैन मंदिर में पंच कल्याणक महोत्सव करवाने के दौरान दान में जो कुछ मिला था, वह सब भी नयन सागर महाराज ले गए थे।

4 of 5
police - फोटो : amar ujala
महीम जैन का आरोप है कि उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस, एसएसपी और डीएम से शिकायत की थी, लेकिन इसके बावजूद एफआईआर नहीं दर्ज हुई। तब उन्होंने कोर्ट में अर्जी डाली थी। कोर्ट के आदेश के बाद जैन मुनि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन पर धारा 420, 406, 295, 295 ए, 296 और 120 बी लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jain muni nayan sagar - फोटो : यूट्यूब
अदालत के आदेश पर जैन मुनि नयन सागर महाराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। - उपेंद्र कुमार अग्रवाल, एसएसपी, गाजियाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें