फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम्रपान करने वाले हो जाएं सावधान, मिल सकती है ये सजा..

Thu, 11 Jan 2018 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
सड़क पर खुलेआम धूम्रपान करने वालों और स्कूलों-कॉलेजों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों की अब खैर नही। दिल्ली पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
smoking
अकेले दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण जिले में 8000 हजार से अधिक लोगों का 200 रुपये का चालान काटा जा चुका है। पुलिस की पहल को राजधानी वासियों ने खूब सराहा है।
विज्ञापन

3 of 5
zxfg
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान, स्कूल-कॉलेज या किसी भी शैक्षिक स्थान के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचना जुर्म है। अक्सर लोग इस कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते थे। इन पर कार्रवाई के लिए पुलिस ने रणनीति बनाई।

4 of 5
smoking
सभी थानों से अलग-अलग कई टीमों का गठन किया गया। दक्षिण-पूर्व में पिछले चार दिन में जिले के 13 थानों में 5500 से अधिक चालान काटे गए। वहीं दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त रोमिल बानिया ने बताया कि उनके यहां भी हर जिले में धूम्रपान करने वाले लोगों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिगरेट - फोटो : getty images
​उनके यहां चार दिन में कुल 2755 लोगों के चालान काटे गए। जामिया नगर में रहने वाले रागिब अमीन ने कहा कि इससे धूम्रपान करने वाले लोगों के पास खड़े पैसिव स्मोकिंग करने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें