फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

विज्ञापन
1 of 7
दादरी कस्बे के गौतमपुरी मोहल्ले में पैसों के लेन-देन के विवाद में दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। दोनों पक्षों में पथराव के साथ कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान मकानों में तोड़फोड़ की गई और आधा दर्जन से ज्यादा वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। (सभी फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा)
Trending Videos
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

2 of 7
पथराव में 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए 10 थानों की फोर्स और पीएसी ने मौके पर पहुंचकर मामला संभाला। घटना के चलते क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

3 of 7
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, दादरी के गौतमपुरी मोहल्ले के साजिद का मोहल्ले के ही पिंटू के साथ पैसों को लेकर विवाद हो गया था। उस समय दोनों पक्षों के लोगों ने मामला शांत करा दिया।

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

4 of 7
शनिवार की शाम साजिद अपने साथी बिलाल के साथ बाजार जा रहा था रास्ते में उसकी पिंटू के साथ कहासुनी और मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग आमने सामने आ गए। मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इसी दौरान चार राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

5 of 7
करीब एक घंटे तक दोनों पक्षों की ओर से पथराव होता रहा। इसमें गौतमपुरी चौक में खड़े लोगों की कार और बाइक समेत करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कई घरों के शीशे भी टूट गए। इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन मामला शांत होने तक लोग सहमे रहे।
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

6 of 7
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद एक समुदाय के लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और हंगामा किया। एसपी संजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दादरी में दो समुदायों में पथराव व फायरिंग, मकानों में तोड़फोड़

7 of 7
इसके बाद घायलों का मेडिकल कराने के निर्देश दिए गए। शनिवार रात खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें