दिल्ली के रोहिणी सेक्टर -15 स्थित निर्वाण अस्पताल के मालिक डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा (62) और उनकी महिला साथी सुतापा मुखर्जी (51) की मौत मामले की छानबीन जारी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि सुतापा डॉक्टर कुकरेजा से अस्पताल में हिस्सेदारी मांग रही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच काफी दिनों से तनातनी चल रही थी।
विज्ञापन
2 of 5
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच पिछले चल रही तल्खी की जानकारी अस्पताल के स्टाफ को भी थी। डॉक्टर कुकरेजा के परिजन प्रॉपर्टी वाले एंगल की पुष्टि कर रहे हैं। पुलिस अन्य पहलुओं से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच में यह बात भी सामने आई है कि डॉक्टर कुकरेजा की महिला दोस्त से नहीं बन रही थी।
विज्ञापन
3 of 5
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर उसकी हत्या करने के मकसद से ही बैग में पिस्टल लेकर निकले थे। गौरतलब है कि बुधवार को रोहिणी इलाके में निर्वाण अस्पताल के डॉक्टर ओम प्रकाश कुकरेजा और उसकी महिला साथी सुतापा के शव कार में मिले थे। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर कुकरेजा ने सुतापा को दो गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली थी। बृहस्पतिवार को बाबा साहब आंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।
4 of 5
delhi doctor and md death case
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुतापा पिछले काफी समय से अपने पति से अलग रह रही थी। उसकी अपने पति से बहुत कम बात होती थी। दोनों काफी समय से मिले भी नहीं थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद बृहस्पतिवार को वे अस्पताल आकर अपनी पत्नी का शव ले गए। पुलिस ने दोनों के परिवार वालों से बातचीत कर वारदात की वजह जानने की कोशिश की।
जिसमें काफी हद तक महिला द्वारा निर्वाण अस्पताल में हिस्सेदारी मांगने की बात सामने आई है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही कि ओमप्रकाश अपनी महिला दोस्त को किस तरह पैसों का भुगतान करते थे। पुलिस ने अस्पताल, डॉक्टर कुकरेजा और सुतापा के बैंक खातों की डिटेल भी खंगाल रही है।