गाजियाबाद में बुधवार देर रात ढाबे पर खाना लेने गए अवंतिका जेपीवी अपार्टमेंट निवासी पिता-पुत्र की सड़क हादसे में मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर परिवार में कोहराम मचा रहा। घर में पिता और भाई के शव थे, लेकिन किसी तरह खुद को संभालकर बहन अपना 10वीं का पेपर देने गई। परिजनों ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाया। परीक्षा देकर लौटने के बाद उसने पिता और भाई को मुखाग्नि दी। परिवार के मुखिया और पुत्र की मौत के बाद रोटी का संकट खड़ा हो गया है।