फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैशन डिजाइनर हत्याकांड: पहले वर्कशॉप में किया खून साफ, फिर बदले कपड़े

Fri, 16 Nov 2018 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
वसंत कुंज में फैशन डिजाइनर माला लखानी व नौकर बहादुर की हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने फरार होने से पहले वर्कशॉप में खून को साफ किया। फिर तीनों ने कपड़े बदले। राहुल ने पूरे कपड़े बदले थे, जबकि रहमत व मो. वसीम ने सिर्फ पेंट बदली थी। आरोपी घर से ज्वेलरी व नकदी के अलावा शराब की एक बोतल भी ले गए थे। आरोपी पहले शराब पीना चाहते थे, मगर पी नहीं थी। बाद में बोतल तोड़ दी थी। खून से सने कपड़े और दो चाकू रंगपुरी पहाड़ी के पास पोखर में फेंक दिए थे। पुलिस ने कपड़े व चाकुओं को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
mala lakhani - फोटो : amar ujala
रंगपुरी पहाड़ी पर बैठे रहे
आरोपी वारदात के बाद रंगपुरी पहाड़ी पहुंचे। यहां काफी देर तक बैठे रहे। जब आरोपियों को लगा कि उनको सब जानते हैं और वह पकड़े जाएंगे, तो रात तीन बजे थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वह माला लखानी की कार से ही थाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 6
Mala Lakhani - फोटो : amar ujala
3 अक्तूबर को जन्मदिन था
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, माला का भाई गोप लखानी गोवा में रहता है। पुलिस ने भाई को सूचना दे दी है। उसके आने के बाद ही शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। माला की बहन आरती गुरुग्राम में रहती है। माला के पिता हसमत लखानी व्यवसायी थे। माला ने शादी नहीं की थी। माला का 3 अक्तूबर को जन्मदिन मनाया गया था। वह 54 वर्ष की हुई थीं।  

4 of 6
Mala Lakhani - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरों में आरोपी कैद 
माला लखानी की कोठी में बाहर की तरफ सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, हालांकि कोठी के अंदर व लॉन में कैमरे नहीं लगे हैं। जब आरोपी भाग रहे थे तो कैमरों में कैद हो गए। उनकी कोठी के सामने रहने वाले व्यवसायी शकील अहमद ने भी कैमरे लगवा रखे हैं। आरोपी उनके कैमरों में कैद हुए हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
mala lakhani - फोटो : अमर उजाला
कोठी में सुरक्षा के इंतजाम नहीं
माला लखानी की कोठी में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कोठी में बाहर काफी बड़ा लॉन है। दो कमरों में वह रहती थीं। इन कमरों के बगल में वर्कशॉप है। बगल में दो मंजिला गेस्ट हाउस बना हुआ है। इसमें ही नौकर बहादुर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से
मुख्य आरोपी पहले भी जा चुका है जेल
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुख्य आरोपी राहुल छेड़छाड़ के मामले में वर्ष 2017 में जेल जा चुका है। आरोप है कि उसने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें