फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखिए कैसे अन्नदाता ने विज्ञान भवन की जमीन पर बैठकर खाया खाना, सरकारी खाने से इनकार

Thu, 03 Dec 2020 05:20 PM IST
Mohit Mudgal अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जमीन पर बैठकर खाना खाते किसान - फोटो : अमर उजाला
सरकार और किसान नेताओं के बीच पर विज्ञान भवन में बातचीत चल रही है। मगर किसान अपनी नाराजगी दिखाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। किसान नेताओं ने गुरुवार को सरकार द्वारा दिए गए भोजन को खाने से भी मना कर दिया। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार कृषि कानूनों पर कोई समझौता नहीं करती, वे सरकार द्वारा दी गई किसी चीज का इस्तेमाल नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
जमीन पर बैठ कर खाना खाते किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान नेताओं ने अपने भोजन का प्रबंध स्वयं किया और उनके लिए एक नजदीकी गुरुद्वारे से भोजन लाया गया। इसके लिए शाम तीन बजे एक एंबुलेंस के जरिए खाने-पीने का सभी सामान वार्ता स्थल विज्ञान भवन तक लाया गया।
विज्ञापन

3 of 5
जमीन पर बैठ कर खाना खाते किसान - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता प्रतिभा शिंदे ने अमर उजाला को बताया कि यह केवल एक संकेत है कि अगर सरकार हमारी मांगे नहीं मानती है तो उसका दिया हुआ कुछ भी हमें स्वीकार नहीं होगा। सरकार को हर हाल में हमारी मांगें स्वीकार करनी पड़ेगी क्योंकि ये केवल हमारा विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे देश के किसानों और उनकी आने वाली पीढ़ियों का प्रश्न है।

4 of 5
जमीन पर बैठ कर खाना खाते किसान - फोटो : अमर उजाला
चौथे दौर की वार्ता के दिन गुरुवार को सरकार और किसानों के बीच वार्ता जारी है। किसान सभी तीन कानूनों को सिरे से वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार कानून में कुछ संशोधन के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जमीन पर बैठ कर खाना खाते किसान - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सरकार और किसानों में अब तक सहमति बनने की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। अगर सहमति नहीं बनती है तो किसान दिल्ली को चारों तरफ से घेरने और आंदोलन तेज करने की रणनीति पर काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें