फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नहीं दो बार टूटा सूरजकुंड का झूला: सामने आए दिल दहला देने वाले Video, इस वजह से गई इंस्पेक्टर जगदीश की जान

Sat, 07 Feb 2026 10:15 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सूरजकुंड मेला परिसर में ये हादसा शनिवार शाम लगभग सवा 6 बजे हुआ। एक झूले पर 19 लोग झूल रहे थे। झूला काफी तेजी से ऊपर-नीचे जा रहा था। इसी दौरान एक सिरे से झूला टूट गया और वो जमीन से 2-3 फुट ऊपर हवा में लटक गया।
विज्ञापन
1 of 10
सूरजकुंड मेले में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
फरीदाबाद में आयोजित 39वें सूरजकुण्ड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 में शनिवार शाम झूला टूटने से हुए हादसे में 13 लोग घायल हो गए। इनमें एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई जबकि 7 अन्य को गंभीर चोट लगी। बाकी घायलों को मामूली चोट लगी थी और उन्हें तुरंत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मौके पर पहुंचे डीसी आयुष सिन्हा ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। डीसी ने कहा कि झूला संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

2 of 10
टूट कर गिरता झूला - फोटो : अमर उजाला
दो बार टूटा झूला
सूरजकुंड मेला परिसर में ये हादसा शनिवार शाम लगभग सवा 6 बजे हुआ। एक झूले पर 19 लोग झूल रहे थे। झूला काफी तेजी से ऊपर-नीचे जा रहा था। इसी दौरान एक सिरे से झूला टूट गया और वो जमीन से 2-3 फुट ऊपर हवा में लटक गया। दूसरी ओर का सिरा ऊपर ही था। हादसा होते ही आस-पास के दुकान वाले व पुलिसकर्मी तुरंत बचाने के लिए दौड़े। इन्हीं में झूला परिसर के सिक्योरिटी इंचार्ज इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद भी बचाव में लगे थे। कई लोगों को झूले से नीचे उतार लिया गया था जबकि कुछ को उतारा जा रहा था। झूले के सहारे, आस-पास कई लोग खड़े थे। तभी दूसरे सिरे से भी झूला टूटा और पूरा जमीन पर गिर गया। इसमें कई लोग झूले की चपेट में आ गए और इंस्पेक्टर को गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन

3 of 10
सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश - फोटो : अमर उजाला
निजी अस्पताल में इंस्पेक्टर ने तोड़ा दम
नौ घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया जबकि चार घायलों को बीके अस्पताल ले जाया गया। निजी अस्पताल में इंस्पेक्टर की मौत हो गई। अन्य घायलों में महिला एएसआई नीलम, महेंद्रगढ़ के सुनील, ग्रेटर नोएडा के हर्ष प्रकाश, राजस्थान के धौलपुर के प्रशांत, फरीदाबाद की अनिशा, नोएडा सेक्टर-78 की शिवानी और परविंदर शामिल हैं।

4 of 10
टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
सीएम नायब ने जताया दुख
हादसे को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हादसे से अत्यंत दुखी हूं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। साथ ही, घायल हुए लोगों के समुचित एवं तत्काल उपचार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हरियाणा सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ घायलों तथा उनके परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने में जुटी है।

विज्ञापन

5 of 10
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री बोले
आज शाम 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव 2026 के दौरान झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हमारी सबकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। -डॉ. अरविंद शर्मा, पर्यटन मंत्री हरियाणा

विज्ञापन

6 of 10
सुूरजकुंड मेला में टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद संगीत की आवाज बंद, गूंजने लगा भीड़ का शोर
शनिवार शाम सवा छह बजे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में हुए हादसे ने कुछ देर के लिए पूरे परिसर का माहौल बदल दिया। चहल-पहल, संगीत और खरीदारी के बीच अचानक पैदा हुई अफरा-तफरी ने मेले में आए परिवारों, बुजुर्गों और बच्चों को सकते में डाल दिया। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के चलते हालात जल्दी काबू में आ गए लेकिन घटना ने मेले की रौनक पर अस्थायी रूप से विराम लगा दिया।
विज्ञापन

7 of 10
टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
छुट्टी के कारण थी भीड़
रविवार से चल रहे मेले का पहला वीकेंड और सरकारी छुट्टी होने के कारण मेला परिसर में भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। खाने-पीने के स्टॉल, हस्तशिल्प दुकानों और सांस्कृतिक मंचों के आसपास लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था। शाम होते-होते भीड़ और बढ़ी। परिवार अपने बच्चों के साथ झूलों और मनोरंजन जोन की ओर जा रहे थे। ऐसे माहौल में हादसे की खबर फैलते ही लोग घबराकर इधर-उधर जाने लगे और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसा दृश्य बन गया।

8 of 10
मौके पर अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सक्रिय हुई पुलिस 
घटना के तुरंत बाद पुलिस सक्रिय हुई और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की ओर मोड़ा गया। करीब 15 मिनट के भीतर अधिकारी मौके पर पहुंच गए जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने लगी। उपायुक्त आयुष सिन्हा और पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता भी कुछ ही देर बाद हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

9 of 10
टूटा झूला - फोटो : अमर उजाला
परिवारों ने छोड़ा मेला
इस बीच एहतियात के तौर पर झूला कोर्ट में प्रवेश पर रोक लगा दी गई ताकि किसी और अनहोनी को टाला जा सके। कई परिवारों ने सुरक्षा कारणों से कुछ देर के लिए मेला छोड़ना उचित समझा जबकि कुछ लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते रहे। दुकानदारों ने भी अपने-अपने स्टॉल के आसपास लोगों को शांत रहने की अपील की।
विज्ञापन

10 of 10
सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा - फोटो : अमर उजाला
क्या बोले लोग
मेले में आए लोगों का कहना था कि वीकेंड और छुट्टी के कारण इतनी भीड़ का अंदाजा पहले से था लेकिन हादसे ने यह एहसास कराया कि भारी भीड़ के बीच सतर्कता और बेहतर भीड़ प्रबंधन कितना जरूरी है। घटना के बाद मेले में चल रहा उत्सव एक दम से थम से गया। जहां हर तरफ गाने व अलग-अलग सास्कृतिक वाद्य यंत्र की आवाज सुनाई दे रही थी वो भीड़ के शोर में बदल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें