हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अरावली वन क्षेत्र स्थित अनंगपुर गांव में मंगलवार को अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची वन विभाग और नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। कार्रवाई के विरोध में पहले ग्रामीणों ने अनंगपुर चौक पर जाम लगाया और बाद में गांव में पहुंचकर विभागीय टीम से बहस शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ अज्ञात तत्वों ने पथराव कर दिया। हमले में जेसीबी चालक और एक अन्य कर्मचारी को चोटें आईं, जबकि छह जेसीबी मशीनों के शीशे भी टूट गए।