नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ करने पर मकानों के मलबे से अपना लोहे का सामान निकालते लोग
- फोटो : अमर उजाला
मिली थी जाम की सूचना
पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में तैनात एसपीओ मैनपाल ने बताया कि 4 जून 2026 को वह एसपीओ जय भगवान के साथ राइडर-30 पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के निवासी पावर हाउस के पास सड़क जाम लगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी पीएसआई नीरज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे।