बर्तन की दुकान पर मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बर्तनों की जमकर खरीदारी
शनिवार को बर्तनों की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। लोगों ने डिनर सेट, कप सेट, बाउल आदि की खरीदारी की तो कुछ लोगों ने गिलास, कटोरी, चम्मच, फ्रूट बास्केट, बर्तन स्टैंड, तांबे का मग, लोटा आदि की खरीदारी की। दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर डिस्प्ले लगाया हुआ था। दुकानदारों ने कहा कि रविवार को भी बेहतर व्यापार की उम्मीद है। बर्तनों की खरीदारी करने पहुंची उषा ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन या आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख समृद्धि आती है, लोग इस दिन झाड़ू भी खरीदते हैं।