पुलिस हिरासत में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
डंडे और लोहे के पाइप से की थी पिटाई
सेक्टर-8 थाना पुलिस को मामले में युवक आकाश की मां ने शिकायत दी। प्रेम नगर सेक्टर 8 वासी महिला ने बताया कि शनिवार 12 जुलाई को उनका बेटा आकाश पटेल सेक्टर-6 स्थित अपनी कंपनी से काम करके वापस लौट रहा था। सेक्टर-7/8 के चौक पहुंचने पर उसके स्कूल के दोस्त आरिफ खान, अल्ताफ, सूरज, विकास, सोहिल मिले। वे सभी ईको गाड़ी में बैठाकर आकाश को ऊंचागांव बल्लभगढ़ की तरफ ले गए। सभी ने मिलकर आकाश को सड़क किनारे गिराकर डंडों व लोहे की पाइप से पीटा। आकाश ने परिवार से संपर्क किया तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।