रविवार को देहरादुन से दिल्ली आ रहे मोहम्मद शमी के एक्सीडेंट ने सभी को चौंका दिया है। टोयोटा कार में सवार अन्य 4-5 लोगों के साथ सफर कर रहे थे मोहम्मद शमी फिर अचानक एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी। मोहम्मद शमी घायल हो गए और उनको सिर पर 10 टांके लगे। फिलहाल मोहम्मद शमी खतरे से बाहर हैं। उनके फैंस उनकी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं। इस बात का अंदाजा उनके फैंस के ट्वीट देखकर किया जा सकता है।