फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी चारा घोटाले तो कभी ऑडियो टेप मामले में फंसे लालू यादव, ये हैं RJD प्रमुख से जुड़े विवाद

Thu, 18 May 2017 09:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
lalu yadav
आयकर विभाग द्वारा काले धन के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से जुड़े 20 से अधिक ठिकानों पर विभाग ने छापा मारा है। जानें लालू यादव से जुड़े विवादों के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 7
lalu yadav
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने पिछले दो महीने में लालू प्रसाद यादव, उनके बेटे तेज प्रताप यादव तथा तेजस्वी यादव पर एक शॉपिंग माल का निर्माण, 90 लाख के मिट्टी घोटाले के अलावा लालू प्रसाद पर लोकसभा-विधानसभा का टिकट देने, नौकरी देने, मंत्री बनाने या अन्य उपकार के बदले कई संपत्ति गिफ्ट के तौर पर लेने तथा उनकी बेटी मीसा भारती पर दिल्ली में करोड़ों रुपये कीमत की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदने का सिलसिलेवार आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

3 of 7
lalu yadav
7 मई, 2017 को एक निजी अंग्रेजी समाचार चैनल पर लालू प्रसाद और जेल में बंद पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन के बीच बातचीत का कथित ऑडियो टेप भी सामने आया था। इसके बाद बिहार सरकार ने इस मामले में जांच के आदेश दिए थे।

4 of 7
lalu yadav
सुशील मोदी के अनुसार वर्ष 2008 में जल संसाधन मंत्री रहे ललन सिंह ने तत्कालीन रेल मंत्री रहे लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया था कि रेलवे के रांची और पुरी के दो होटलों को होटल सुजाता के हर्ष कोचर के हाथों गलत तरीके से बेच दिया गया था। 
विज्ञापन

5 of 7
lalu yadav
इसके बदले में हर्ष कोचर ने पटना में दो एकड़ जमीन डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्रा. लि. को एक ही दिन में 10 निबंधन द्वारा ट्रांसफर कर दी गई थी। जून, 2014 में इस कंपनी में तेजस्वी, तेज प्रताप और चंदा यादव को निदेशक बना दिया गया।
 
विज्ञापन

6 of 7
lalu yadav
लालू प्रसाद यादव के खिलाफ चारा घोटाले में पांच मामले दर्ज हैं। इनमें से एक में सजा मिल चुकी है और चार मामले लंबित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
lalu yadav
2010 में तेज प्रताप यादव ने औरंगाबाद में कुल सात लोगों से 53.34 लाख रुपये में 45.24 डिसमल जमीन खरीदी थी। तब उनकी उम्र महज 20 साल थी। इतनी कम उम्र में उनके पास इतने पैसे कहां से आए? भाजपा ने यह सवाल भी खड़े किए हैं। 2  फरवरी 2012 को इस जमीन को गिरवी रख कर मध्य बिहार ग्रामीण बैंक, औरंगाबाद से 2.29 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया। कर्ज क्यों लिया गया जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। जमीन की वर्तमान कीमत 15 करोड़ रुपये हो चुकी है।

 लालू के बड़े पुत्र तेजस्वी यादव नई दिल्ली के डी-1008, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित 115 करोड़ की जमीन-मकान के मालिक हैं। इसके अलावा एबी एक्सपोर्ट प्रा.लि. कंपनी का संचालन भी वही करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें