फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: बच्ची का शव दफनाने गया था परिवार, नहीं पता था मौत कर रही है इंतजार

Thu, 17 May 2018 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
धेवती के शव को दफनाने गए परिवार को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जहां वो जा रहे हैं वहां मौत बाहें फैलाए घर के चिरागों का इंतजार कर रही है। धेवती को सुपुर्द-ए-खाक भी नहीं किया था और परिवार पर एक उससे भी बड़ा कहर टूट पड़ा।
विज्ञापन

2 of 5
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के साथ भांजी का शव दफनाने गए दो सगे भाइयों की नहाते समय हिंडन नदी में डूबने से मौत हो गई, जबकि एक बच्चा लापता हो गया। वहीं, आसपास खड़े लोगों ने नौ साल के एक बच्चे को बचा लिया। हादसे में एक ही घर के दो चिराग बुझ जाने से कोहराम मचा है।
विज्ञापन

3 of 5
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
नंदग्राम की नई बस्ती में रहने वाले इलियास व जरीना की धेवती सोनम (4) की मंगलवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। उसका शव दफनाने के लिए परिजन दोपहर करीब ढाई बजे आश्रम रोड नंदग्राम के सामने हिंडन किनारे दफनाने पहुंचे थे।

4 of 5
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
उनके साथ जरीना का बड़ा बेटा सलीम (16), छोटा बेटा अलीम (11), पड़ोसी रेखा का बेटा रितिक (10), दिलशाद उर्फ ढिल्लू (9) समेत कई बच्चे भी गए थे। परिजन शव को दफनाने लगे और चारों नहाने के लिए हिंडन नदी में उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
three drown in hindon - फोटो : अमर उजाला
वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। परिजन उन्हें बचाने को दौड़े और दिलशाद को बचा लिया। सलीम, अलीम व रितिक डूब गए। गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सलीम व अलीम का शव बरामद कर लिया। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि अब बुधवार को फिर से रितिक को तलाश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें