एक शख्स ने दिल्ली की डिस्ट्रीब्यूटर कंपनी के मालिकों और अधिकारियों को फोनकर डेढ़ करोड़ रुपए मांग रहा था। वह अपने को ईडी और कभी सेल्स टैक्स विभाग का अधिकारी बताकर लोगों को धमकाता था। हालांकि पुलिस ने कई लोगों की शिकायत पर आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
demo pic
बताया जा रहा है कि वह खुद को असली अधिकारी साबित करने के लिए इनफोर्समेंट एजेंसी का भारत सरकार लिखा हुआ एक फर्जी लेटर भी कंपनी को पोस्ट किया था। अपनी पहचान छुपाने के लिए उसने खास सॉफ्टवेयर की मदद से इंटरनेशनल कॉल भी किए।
विज्ञापन
3 of 4
demo pic
पुलिस के अनुसार, आरोपी डिस्ट्रिब्यूटर को सेल्स टैक्स की रेड का डर बताकर रूपए लेने के चक्कर में था। जब आरोपी को हिरासत में लिया गया तब पूरी कहानी सामने आई।
पुलिस के अनुसार आरोपी आईपीएल के मैचों में सट्टा लगाकर अपनी संपत्ति गंवा कर कंगाल हो चुका है। सट्टेबाजी के कारण वह कर्ज से डूबा हुआ है। इसी कर्ज को उतारने के लिए उसने फर्जी अधिकारी बन रूपए कमाने की सोची थी।