फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के काफिले में शामिल साक्षी महाराज अपनी हरकत के लिए हुए ट्रोल, जानिए क्या है सच्चाई

Sat, 16 Feb 2019 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
sakshi maharaj - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा में शहीद हुए 40 जवानों में से एक अजीत कुमार आजाद की आज उन्नाव में आज अंतिम यात्रा निकली जिसमें भाजपा सांसद साक्षी महाराज भी शामिल थे। वह अपनी एक हरकत की वजह से ट्रोल हो रहे हैं। प्रशांत कुमार नाम का शख्स जो खुद को पत्रकार कहता है ने शहीद अजीत की अंतिम यात्रा की एक वीडियो डालकर साक्षी महाराज पर सवाल उठाए हैं। उसने सवाल किया है कि आखिर एक शहीद की अंतिम यात्रा पर  साक्षी महाराज भीड़ की तरफ हाथ हिलाकर कैसे अभिवादन कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है इस दावे की सच्चाई...
विज्ञापन

2 of 5
sakshi maharaj - फोटो : सोशल मीडिया
प्रशांत के ही ट्वीट पर सोशल मीडिया में साक्षी महाराज ट्रोल हो गए। प्रशांत ने लिखा यह शहीद अजीत कुमार आजाद की अंतिम यात्रा थी और देखिए कैसे बीजेपी सांसद साक्षी महाराज उस ट्रक से लोगों की ओर हाथ हिला कर अभिवादन स्वीकार कर रहे थे जिसमें शहीद का पार्थिव शरीर रखा था। साक्षी महाराज को ये बताने की जरूरत है कि यह बीजेपी का रोड शो नहीं था बल्कि देश के बहादुर सैनिक की अंतिम यात्रा थी।
विज्ञापन

3 of 5
sakshi maharaj - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि अगर आप वीडियो देखें तो ये साफ देखा जा सकता है कि पूरे वीडियो में एक बार भी साक्षी महाराज हाथ हिलाते नहीं बल्कि हाथ जोड़े हुए दिखे हैं। हालांकि प्रशांत के इस ट्वीट के बाद बहुत से लोगों ने इस ट्वीट को रीट्वीट और लाइक किया जा रहा है, और खूब ट्रोल किया जा रहा है।

4 of 5
sakshi maharaj - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो ये बात मान रहे हैं कि साक्षी महाराज ने हाथ हिलाया नहीं बल्कि हाथ जोड़ा है और लोगों की शहीद के लिए भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pulwama attack
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जब सीआरपीएफ जवानों का काफिला जा रहा था तो एक कार ने उनके काफिले के बीच घुस गई और आत्मघाती हमला कर दिया जिससे सीआरपीएफ जवानों के काफिले में शामिल बस के परखच्चे उड़ गए और कम से कम 40 जवानों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा जवान घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें